भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे मैच में आज कई रिकार्ड बनने वाले हैं। यहां सचिन और भज्जी कमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 9
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
1. उप्पल थरंगा इस मैच से मोहाली में 11 साल बाद अपनी वापसी करेंगे। 11 साल पहले थरंगा ने इस मैदान पर 2006 में चैंपियंस ट्राफी में बंगलादेश के खिलाफ खेला था, जिसमें 105 रन बनाए थे।
विज्ञापन
3 of 9
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
2. अगर एंजलो मैथ्यूज ने इस मैच में 63 रन की पारी खेली तो श्रीलंका की तरफ से पांच हजार रन बनाने वाले दसवें बल्लेबाज बन जाएंगे।
4 of 9
Mohali Match
3. अगर श्रीलंका यह मैच जीत जाता है तो 1997 के बाद भारत के खिलाफ यह उनकी सबसे बड़ी सीरीज जीत होगी।
विज्ञापन
5 of 9
india vs sri lanka
4. अगर भारत इस मैच के हारने के साथ सीरीज हार गया तो लगातार सातवीं सीरीज जीतने का सपना टूट जाएगा। भारत ने अपनी आखिरी सीरीज आस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से गंवाई थी।
विज्ञापन
6 of 9
sri lanka team
- फोटो : File
इस मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं तो सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हरभजन सिंह (11)। हालांकि इस मैदान पर वनडे की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 2013-14 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 121 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 139 रन बनाए थे।
विज्ञापन
7 of 9
sri lanka team
- फोटो : File
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मोहाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजन के लिए बढ़िया सुविधाओं के साथ-साथ यहां की जीवंत हरी पिच और आउटफील्ड के लिए जाना जाता है। इस मैदान में कई रोचक क्रिकेट मुकाबले खेले जा चुके हैं।
8 of 9
sri lanka
- फोटो : pti
1993-94 में पहली बार इस मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया। 1996 और 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला भी इस मैदान पर हुआ। मोहाली में अनिल कुंबले (36 विकेट) सबसे सफल टेस्ट बॉलर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में यहां गौतम गंभीर (77.86) सौरव गांगुली (62.00), वीवीएस लक्ष्मण (59.83), वीरेंद्र सहवाग (58.64), राहुल द्रविड़ (56.54) के पचास से अधिक के औसत से रन बनाए हैं तो सर्वाधिक रन बनाने वाले टेस्ट बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के नाम 47.94 की औसत से 767 रन हैं।