फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, चंद सेकेंड का फासला और बची कईं जिंदगियां

Sat, 27 Dec 2014 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
धुंध के चलते विजिबिलिटी कम होने से पुल पर हादसा हो गया। पंजाब के कपूरथला में देर रात सुभानपुर रोड पर कांजली झील के पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली और बजरी से भरे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। भार ज्यादा होने की वजह से ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ कर झील की तरफ लटक गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

देखिए, चंद सेकेंड का फासला और बची कईं जिंद‌गियां

2 of 5
वीरवार देर रात करीब ढाई बजे ट्रैक्टर-ट्राली तूड़ी लेकर कपूरथला से गांव भीला की तरफ जा रही थी। ट्राली को बलविंदर सिंह निवासी गांव भीला चला रहा था। उसके साथ ट्राली में छह मजदूर भी थे। जब वह कांजली झील पर बने पुल से गुजर रहा था तो सुभानपुर की तरफ से एक ट्रक आ रहा था, जो पठानकोट से बजरी लादकर कपूरथला ला रहा था। ट्रक को हरभजन सिंह निवासी खैड़ा कपूरथला चला रहा था। धुंध के बीच जब दोनों वाहन पुल पर पहुंचे तो दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

देखिए, चंद सेकेंड का फासला और बची कईं जिंद‌गियां

3 of 5
टक्कर से ट्रक असंतुलित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ कर झील की तरफ लटक गया। ट्रक चालक और हेल्पर ने ट्रक से पुल की तरफ छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने ट्रक के पिछले टायर के आगे बड़े-बडे़ पत्थर लगा दिए, जिससे ट्रक नीचे गिरने से बच गया।

देखिए, चंद सेकेंड का फासला और बची कईं जिंद‌गियां

4 of 5
ट्रैक्टर-ट्राली चालक भागने लगा तो भीला चौक पर तैनात पुलिस पार्टी ने ट्रैक्टर चालक और उसके साथी मजदूरों को घेरकर पकड़ा और थाना कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार शाम चार बजे तक ट्रक को क्रेन की मदद से पुल से हटा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, चंद सेकेंड का फासला और बची कईं जिंद‌गियां

5 of 5
उल्लेखनीय है कि घने कोहरे की वजह से सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम इसकी वजह से हादसे होने का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें