फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को छेड़ने की खौफनाक सजा, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

Sun, 20 Sep 2015 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
लड़की को छेड़ने की इतनी खौफनाक सजा मिलेगी, युवक ने कभी सोचा नहीं होगा। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला। दर्दनाक हैं तस्वीरें।
विज्ञापन

लड़की को छेड़ने की खौफनाक सजा, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

2 of 6
मामला मोहाली के बलौंगी इलाके का है। संदिग्‍ध हालात में युवक कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस सुसाइड मान रही, लेकिन मौका-ए-वारदात के हालात इसे मर्डर बता रहे हैं। युवक के पड़ोसियों ने भी इसे हत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन

लड़की को छेड़ने की खौफनाक सजा, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

3 of 6
मृतक का नाम अखिलेश यादव (24) बताया जा रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की को छेड़ा था। फिर लड़की के भाइयों ने उसे बेरहमी से मारा पीटा। अचानक शाम को युवक मृत मिला। पड़ोसियों का कहना है कि युवती के भाइयों ने ही उसे मारा है।

लड़की को छेड़ने की खौफनाक सजा, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

4 of 6
पुलिस ने लड़की के दोनों भाइयों रवि कुमार और जय कुमार को राउंडअप किया है। एसएचओ बलौंगी कुलबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले में धारा 306 लगाई गई है। अगर पोस्टमार्टम में हत्या का मामला निकला तो धारा 302 जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

लड़की को छेड़ने की खौफनाक सजा, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

5 of 6
जानकारी के मुताबिक, युवक सुबह बाथरूम गया तो उसने लड़की को छेड़ दिया। उसके बाद मारपीट हुई और बीचबचाव का मामला सुलझाया गया। अचानक युवक का शव मिला। वहीं, पुलिस का कहना है कि जहां अखिलेश रहता था वहां पर एक साथ चालीस क्वार्टर हैं। मालिक कहीं बाहर रहता है। पूरे मकान में एक ही बाथरूम है। ऐसे में बाथरूम के लिए झगड़ा होना सामान्य है। मौके पर पहुंची सरपंच भिंदरजीत कौर ने भी इस पर हैरानी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को छेड़ने की खौफनाक सजा, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

6 of 6
पड़ोसियों ने बताया कि युवक की जल्द ही शादी थी। वह कुछ दिन पहले ही अपनी मां के साथ गांव गया था। सगाई कर वापस घर लौटा था। उसकी मां गांव में ही थी। युवक के पिता फेज-छह स्थित वेरका प्लांट में नौकरी करते थे। उनकी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद प्लांट ने उनके बेटे को नौकरी दी थी। प्लांट के लोगों का कहना है कि युवक काफी मिलनसार था। सबके साथ मिलजुल कर चलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें