हरियाणा के नौरनौल में शक्ति गुर्जर मर्डर में मंगलवार को नारनौल कोर्ट से तारीख करके अपने गांव खरौली लौट रहे महार रेजीमेंट के जवान संदीप की महेंद्रगढ़ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी। संदीप को आठ गोलियां मारीं गई। वर्तमान में उसकी तैनाती हिसार में थी। वह एक दिसंबर को छुट्टी लेकर घर आया था। हत्या के असल कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सैनिक के सीने में दागी 8 गोलियां, दहशतजदा तस्वीरें
2 of 5
दिनदहाड़े हुए हत्याकांड ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव खरौली और बाघोत निवासी दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव बिहारीपुर निवासी बुजुर्ग फूल सिंह किसी केस के सिलसिले में कोर्ट परिसर में आया था। परिसर में बुजुर्ग फूल सिंह की मुलाकात महेंद्रगढ़ के खरौली गांव निवासी संदीप (35) से हुई।
विज्ञापन
सैनिक के सीने में दागी 8 गोलियां, दहशतजदा तस्वीरें
3 of 5
फूल सिंह रिश्ते में संदीप का नाना लगता है। संदीप भी 13 फरवरी 2014 में हुई शक्ति गुर्जर की हत्या के मामले में तारीख पर आया था। शक्ति गुर्जर की हत्या में संदीप 120 बी का आरोपी था। तारीख भुगतने के बाद दोनों सुबह करीब सवा दस बजे बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ रोड पर चल दिए। वह दोनों महेंद्रगढ़ रोड स्थित बाबा खेतानाथ कॉम्पलेक्स के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे दूसरी बाइक सवार दो युवकों ने संदीप को रोक लिया।
सैनिक के सीने में दागी 8 गोलियां, दहशतजदा तस्वीरें
4 of 5
बाइक सवार एक युवक ने संदीप की छाती में एक गोली मारी। इसके बाद संदीप बाइक छोड़कर वापस नारनौल की ओर पैदल दौड़ पड़ा। हमलावर भी हथियार लेकर उसके पीछे दौड़े। थोड़ी दूर जाने के बाद हमलावरों ने फिर से संदीप की कमर में पांच गोलियां दाग दी। पांच गोली लगने से संदीप सड़क किनारे ही गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने संदीप के पैर पर अपना पैर रखा और 2 गोली सिर में उतार दी।
सैनिक के सीने में दागी 8 गोलियां, दहशतजदा तस्वीरें
5 of 5
हत्या की सूचना पर महावीर पुलिस चौकी इंचार्ज रामेश्वर सिंह, सिटी एसएचओ रमेशचंद, डीएसपी राजेश कुमार, समेत एसपी बलबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सामान्य अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में संदीप के शरीर से 8 गोलियां निकली हैं। पुलिस को दिए घटना के वक्त मौजूद फूल सिंह ने बयान में बताया है कि विरेंद्र खरौली और बाघोत गांव निवासी एक युवक ने संदीप की हत्या की है। बुजुर्ग के बयान पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।