पंजाब से बड़ी हादसे की खबर है। यहां मुक्तसर जिले में कार के नहर में गिरने से दो बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले एक ही परिवार के थे। देखिए, हादसे के बाद ही तस्वीरें। -रिपोर्ट: जगदीश जोशी, मुक्तसर
विज्ञापन
नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
2 of 7
हादसा, आज मुक्तसर में जलालाबाद रोड पर स्थित गांव अटारी के पास हुआ। यहां गंग कैनाल (नहर) में एक मारूति कार जा गिरी। हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार से महिला और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
3 of 7
इस दर्दनाक हादसे में केवल महिला का पति व बच्चों का पिता ही बच पाया, जोकि गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में दाखिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
4 of 7
जानकारी के अनुसार गांव अटारी निवासी पलविंदर सिंह अपनी पत्नी, दो बच्चों एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ लेकर साथ के गांव में गए थे। लौटते समय जलालाबाद रोड पर गंग कैनाल पुल पर उनकी कार नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
5 of 7
राहगीरों व खेतों में धान की बुआई कर रहे किसानों ने यह हादसा होते देखा। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला और कार में सवार पांचों घायलों को मुक्तसर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इनमें से 4 लोगों को मृत करार दे दिया।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
6 of 7
मृतकों में पलविंदर सिंह की पत्नी सरबजीत कौर (32) उनके दो बच्चे गगनप्रीत कौर (6), जशनप्रीत सिंह (4) तथा निर्मल सिंह (30) पुत्र बाज सिंह शामिल हैं। बताते हैं कि पलविंदर सिंह की हालत खतरे से बाहर है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के जिला सिविल भेज दिए गए हैं।
हादसे का कारण पुल का रेलिंग रहित होना बताया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार पलविंदर ने अभी कुछ दिन पहले ही मारूति कार खरीदी थी। एक ही साथ चार लोगों की मौत को लेकर गांव में मातम छा गया है।