फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में हादसा, 3 भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

Mon, 23 Mar 2015 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
कंगनपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास रविवार दोपहर सीमेंट से लदे ट्रॉले ने बाइक सवार चार भाई-बहनों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो भाई और एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने युवती की हालत बेहद नाजुक होते देख उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिरसा में हादसा, 3 भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

2 of 5
उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर निवासी राधेश्याम की पत्नी प्रेमा देवी, बेटी 19 वर्षीय आरती, 18 वर्षीय पूजा रानी, पुत्र 12 वर्षीय मनोज कुमार और नौ वर्षीय विशाल रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर कंगनपुर स्थित चर्च में आयोजित प्रार्थना में शामिल होने गए थे। वापस में मनोज बाइक चला रहा था। केंद्रीय विद्यायल के पास अचानक एक ट्रॉले के सामने आ जाने से मनोज बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक पलट गई।

विज्ञापन

सिरसा में हादसा, 3 भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

3 of 5
इसी दौरान ट्रॉले ने चारों भाई-बहनों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद पूजा, मनोज और विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि आरती के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह से कुचला हुआ है और कई अहम हिस्सों पर बहुत गहरी चोट लगी है। ट्राले तले मासूम बच्चों की मौत हो जाने के बाद मौके पर मौजूद लोग क्रोधित हो उठे और उन्होंने ट्राले पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

सिरसा में हादसा, 3 भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

4 of 5
चालक पत्थरबाजी के बीच मौके से भागने में कामयाब रहा। लोग ट्राले को आग के हवाले करने ही वाले थे, कि मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद तनाव की स्थिति देखकर काफी पुलिसबल घटना स्थल पर बुलाया गया। राधेश्याम के छह बच्चे हैं उनमे से तीन की मौत हो गई। चाचा राजकुमार ने बताया कि प्रेमा देवी और राधेश्याम तीस वर्ष पहले यूपी से सिरसा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा में हादसा, 3 भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

5 of 5
शहर के नरवाना रोड पर शूगर मिल के निकट शनिवार रात को बुलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार एयर फोर्स के जवान सहित दो युवकों की मौत हो गई। अमन एयरफोर्स में गोरखपुर उत्तर प्रदेश में कार्यरत था। गत दिनों ही छुट्टी आया था। अमन का रविवार शाम को हांसी ब्रांच नहर के निकट श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें