फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर राजनाथ, महिला जांबाजों ने दी सलामी

Mon, 23 Mar 2015 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी(अमृतसर )
विज्ञापन
1 of 7
बाघा बॉर्डर पर गृहमंत्री का स्वागत करते हुए बीएसएफ की महिला जवानों की टुकड़ी ने सलामी दी। दरअसल गृह मंत्री राजनाथ सिंह अटारी बार्डर पर बीएसएफ के गोल्डन जुबली के अवसर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बॉर्डर पर राजनाथ, महिला जांबाजों ने दी सलामी

2 of 7
गोल्डन जुबली के अवसर पर बीएसएफ की महिला जांबांजों ने गृहमंत्री को सलामी दी।

विज्ञापन

बॉर्डर पर राजनाथ, महिला जांबाजों ने दी सलामी

3 of 7
इस दौरान गृहमंत्री ने गुजरात से पंजाब आई 13 बीएसएफ की महिला जवानों और टाटा एडवेंचर की महिलाओं को सम्मानित भी किया जो कैमल सफारी से 2300 किलोमीटर का सफर तय कर पंजाब पहुंचीं थीं।

बॉर्डर पर राजनाथ, महिला जांबाजों ने दी सलामी

4 of 7
कार्यक्रम के दौरान संबोधन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को खुशहाली व आर्थिक तरक्की की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए। पाकिस्तान को अपनी धरती से आतंकवाद को प्रोत्साहित करने की बजाए उसको समूल खत्म करने की तरफ ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

बॉर्डर पर राजनाथ, महिला जांबाजों ने दी सलामी

5 of 7
अटारी बार्डर पर बीएसएफ के गोल्डन जुबली के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि अगर भारत पाक के मध्य शांति स्थापित होती है तो साउथ एशिया का यह क्षेत्र दुनिया का आर्थिक व राजनीतिक तौर पर मजबूत क्षेत्र बन सकता है।

विज्ञापन

बॉर्डर पर राजनाथ, महिला जांबाजों ने दी सलामी

6 of 7
कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बीएसएफ की सीमाओं की सुरक्षा में निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा करते हुए बीएसएफ की महिला जवानों को एक एक लाख रुपये देने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर राजनाथ, महिला जांबाजों ने दी सलामी

7 of 7
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, अनिज लोजी, केंद्र मंत्री विजय सांपला, गुलजार सिंह रणीके ओर बीएसएफ के अधिकारी भी शामिल थे। इस दौरान बार्डर पर रिट्रीट सेरामनी देखने के लिए पर्यटकों के बड़े स्टेडियम का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें