मालेरकोटला (संगरूर) में गो हत्या के बाद अवशेष मिलने से पूरे पंजाब में बवाल हो गया है। नाराज हिंदू संगठनों ने पंजाब भर में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पशु अवशेष मिलने से पूरे पंजाब में बवाल, हिंदू 'लाल'
2 of 8
हिंदू संगठनों की ओर से बुधवार सुबह दस से बारह बजे तक सूबे भर में रेलवे ट्रैक जाम रखने का आह्वान किया गया था। वहीं पुलिस प्रशासन ने पहले ही इसके लिए पुख्ता प्रबंध कर रखे थे।
विज्ञापन
पशु अवशेष मिलने से पूरे पंजाब में बवाल, हिंदू 'लाल'
3 of 8
प्रदेश में कई जगहों पर हिंदू संगठनों से जुड़े़ कार्यकर्ता व गो भक्तों की पुलिस से जमकर झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारी पुलिस और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में एक पुलिस कर्मी के आंख पर चोट आईं।
पशु अवशेष मिलने से पूरे पंजाब में बवाल, हिंदू 'लाल'
4 of 8
प्रदेश में जिला पुलिस की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था।
विज्ञापन
पशु अवशेष मिलने से पूरे पंजाब में बवाल, हिंदू 'लाल'
5 of 8
इस दौरान विभिन्न संगठनों ने प्रदेश भर में चल रहे बूचड़खाने बिना देरी
बंद करवाने की मांग की। पशुवध के लिए जिम्मेवार आरोपियों पर हत्या का केस
चलाने और आरोपियों को बेनकाब किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
पशु अवशेष मिलने से पूरे पंजाब में बवाल, हिंदू 'लाल'
6 of 8
उधर, मालकोटरा में हिंदू संगठनों से जुड़े नेता बिंदूराम सिंगला ने बताया कि पुलिस की ओर से पशुवध के लिए दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी से संगठन संतुष्ट नहीं है। इस मामले में अभी चार लोग फरार हैं, इसलिए जब तक इस मामले का पर्दाफाश नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
पशु अवशेष मिलने से पूरे पंजाब में बवाल, हिंदू 'लाल'
7 of 8
हिंदू संगठनों ने केंद्र की भाजपा और पंजाब की अकाली भाजपा की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदूवादी संगठनों ने रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
पशु अवशेष मिलने से पूरे पंजाब में बवाल, हिंदू 'लाल'
8 of 8
वहीं लुधियाना में हिंदू संगठनों के धरने के चलते दिल्ली-अमृतसर जाने वाली स्वर्ण शताब्दी सहित लुधियाना से लोहिया जाने वाली 3एलएल पैसेंजर, पठानकोट से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस, अमृतसर से दाद जाने वाली दादर एक्सप्रेस, जम्मू से मुम्बई जाने वाली मुंबई एक्सप्रेस व आम्रपाली एक्सप्रेस काफी देरी से चली।