हरियाणा में हाइवे पर गौभक्तों ने जमकर गुस्सा दिखाया। गोवंश ले जा रहे ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक धू-धू कर जल उठा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
हरियाणा में हाइवे पर गौभक्तों का तांडव, ट्रक फूंका
2 of 6
पानीपत में गोहाना रोड पर दोनों नहरों के बीच गुस्साई भीड़ ने ट्रक से आठ गोवंश को छुड़ा लिया है और इसमें ट्रक चालक समेत दो को काबू किया है। वे ट्रक में बरवाला से गोवंश लेकर चले थे और दिल्ली की ओर जा रहे थे। करीब 50 लोगों के खिलाफ आगजनी की घटना को अंजाम देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
हरियाणा में हाइवे पर गौभक्तों का तांडव, ट्रक फूंका
3 of 6
मामला पानीपत में थाना मॉडल टाउन का है। कुछ लोगों ने असंध-गोहाना रोड बाईपास पर एक ट्रक में गोवंश होने का अंदेशा हुआ और गोहाना रोड चौक पर ट्रक को तलाशी के लिए रुकवा लिया। इसी समय ट्रक से एक व्यक्ति उतरकर भागने लगा और दूसरे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया।
हरियाणा में हाइवे पर गौभक्तों का तांडव, ट्रक फूंका
4 of 6
चौक पर तैनात पुलिसकर्मी ने अधिकारियों को सूचित किया। इसकी सूचना मिलते ही आठ मरला चौकी प्रभारी धर्मपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को गोहाना रोड खाली कराया और उसमें से आठ बैल उतारकर पानीपत गोशाला में छुड़वा दिए। पशु तस्करी की सूचना मिलने पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हरियाणा में हाइवे पर गौभक्तों का तांडव, ट्रक फूंका
5 of 6
भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और लोग भाग खड़े हुए। पुलिस अधिकारियों ने दमकल विभाग को सूचित किया और दमकलकर्मियों की मदद से ट्रक में लगी आग को काबू किया। इस दौरान ट्रक को आग लगा दी। गुस्साई भीड़ के ट्रक को आग लगाते ही कुछ ही देर में ट्रक से लपटें उठने लगीं।
हरियाणा में हाइवे पर गौभक्तों का तांडव, ट्रक फूंका
6 of 6
इसको देखकर पुलिस को पसीना आ गया और बल इस्तेमाल करने की तैयारी कर ली। इसी बीच आक्रोशित भीड़ भाग खड़ी हुई। आगजनी की घटना और भीड़ के गुस्से के चलते गोहाना रोड का यातायात भी काफी देर तक प्रभावित रहा। पुलिस ने हर ट्रक की बारीकी से तलाशी ली।