कोरोना वायरस ने देश में भी हाहाकार मचा दिया है, लेकिन इससे बचाव ही उपाय है। इसलिए जानिए कि क्या सावधानियां बरतें और इसके क्या लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
वीआईपी सिटी मोहाली में उत्तर भारत का पहला कोरोना वायरस का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद सेहत विभाग हरकत में आ गया। सोमवार को मोहाली के एक व्यक्ति को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां आइसोलेशन वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। उस मरीज के सैंपल पुणे भेजे गए हैं, जहां से रिपोर्ट आने में तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा में कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से दो गुरुग्राम, एक फरीदाबाद, एक नूह और एक पानीपत में मिला है। ये मरीज स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में उपचाराधीन है। हालांकि स्वास्थ्य महकमे ने अभी मरीजों को इस वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि नहीं है। मगर इस वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने अलर्ट जारी कर दिया गया है।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्या हैं इसके लक्षण
कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। इसके संक्रमण के फलस्वरूप नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द, निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
कहां से फैलना शुरू हुआ वायरस
यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ। इसके बाद इससे पीड़ित मरीज थाईलैंड, सिंगापुर, जापान में भी मिल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड में भी एक परिवार के इस वायरस की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं पालतू जानवर
पालतू जानवर कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। 2011 के अध्ययन के अनुसार, बिल्लियों में संक्रामक पेरिटोनिटिस हो सकता है। एक पैंट्रोपिक कैनाइन कोरोना वायरस बिल्लियों और कुत्तों को संक्रमित कर सकता है।
बरतें जरूरी सावधानियां
अपने हाथ साबुन-पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें। खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें। मीट व अंडों को खाने से पहले अच्छे से पकाएं। जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं। भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं, खास तौर पर चीन से सफर कर लौटे व्यक्ति से दूर रहें। सब्जी और फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं। जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें। सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।