फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 400 बंपर पदों पर भर्ती, ऑनलाइन अप्लाई कीजिए

Wed, 19 Jul 2017 09:36 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
admission
बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलने वाला है। 400 बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी तो नियम देख लें और जल्दी से ऑनलाइन अप्लाई कर दें।
विज्ञापन

2 of 5
admission
दरअसल, हरियाणा सिंचाई विभाग जूनियर इंजीनियरों की किल्लत से जूझ रहा है। फील्ड में नहरों, रजबाहों व नदियों की देखरेख व मरम्मत का काम सही से नहीं हो पा रहा है। सिंचाई विभाग के अफसर भी इस बात को लेकर खासे चिंतित हैं, इसलिए सिंचाई विभाग ने जूनियर इंजीनियरों (जेई) को ठेके पर रखने की योजना बनाई है और उसके लिए आवेदन भी मांग रखे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
admission
हरियाणा सिंचाई विभाग में जेई के 1407 पद हैं, लेकिन हैरत की बात यह है कि इनमें से 740 खाली पड़े हैं। ये पद कई वर्षों से खाली पड़े हैं। धीरे-धीरे प्रदेशभर में जेई सिंचाई विभाग से रिटायर्ड होते गए, लेकिन विडंबना यह रही कि लंबे समय से इनकी नियुक्तियां नहीं हो पाईं। वहीं जेई की जबरदस्त कमी की वजह से सिंचाई विभाग को कई तकनीकी कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

4 of 5
admission
डेढ़ साल से पेंडिंग पड़ी हैं नियुक्तियां
विभागीय सूत्रों के अनुसार सिंचाई विभाग ने करीबन डेढ़ साल पहले रिक्त पड़े जेई पद पर नियुक्तियों के लिए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन को प्रस्ताव भेजा हुआ है ताकि कमिशन इन पदों के विपरीत वैकेंसी सृजित कर नियमानुसार जेई की नियमित भर्ती करे, लेकिन अभी तक यह प्रस्ताव पेंडिंग ही पड़ा है। कमिशन ने अभी तक इस बाबत वैकेंसी नहीं निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
admission
मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल ट्रेड के रखे जाएंगे जेई
सिंचाई विभाग नियमित जेई की नियुक्तियों के लिए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन पर निर्भर है, लेकिन जब तक विभाग का कामकाज प्रभावित न हो। लिहाजा, विभाग 400 पदों पर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल ट्रेड के जेई ठेके पर रखेगा। विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ बीरेंद्र सिंह के अनुसार जब तक नियमित भर्तियां नहीं हो जातीं, तब तक विभाग का काम ठेके पर रखे जा रहे जेई से चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें