फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बेहोश होकर गिरा बुजुर्ग, तस्वीरें

Wed, 04 May 2016 04:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह भाटिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
गेहूं का भुगतान न होने पर मुख्यमंत्री प्रकाश स‌िंह बादल के निवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
विज्ञापन

2 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
मुख्य प्रदर्शन, मध्य मार्ग स्थित पंजाब प्रदेश कांग्रेस भवन में बुधवार को हुआ। पुलिस ने सभी हदें पार कर कांग्रेस भवन के कमरों से प्रदर्शनकारियों को निकालकर पीटा। कांग्रेस भवन के मुख्य द्वारा पर जगह-जगह खून के निशान मिले। इस दौरान एक बुजुर्ग किसान पुलिस के धक्के से बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की किसान खेत मजदूर सेल की ओर से गेहूं का भुगतान न होने पर मुख्यमंत्री प्रकाश स‌िंह बादल के निवास का घेराव करने की घोषणा की थी। सुबह प्रदर्शनकारी कांग्रेस भवन में जमा हुए थे, लेकिन पुलिस ने भवन के बाहर पहले ही बैरिकेट्स लगा रखे थे।

 

4 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
मटका चौक से पीजीआई की ओर जाने वाली सड़क को डायवर्ट कर दिया गया था। मुख्यमंत्री का पुतला लेकर प्रदर्शनकारी जैसे ही कांग्रेस भवन से बाहर निकलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे और इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

5 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए पहले पानी की बौछार की, लेकिन प्रदर्शनकारियों के न मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।  इस दौरान एक बुजुर्ग किसान पुलिस के धक्के से बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए कांग्रेस भवन में घुस गई।
विज्ञापन

6 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
कुछ कांग्रेसियों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। शीर्ष पदाधिकारियों ने जब पुलिस अफसर से कांग्रेस भवन में घुसने का कारण पूछा तो उनका कहना था कि वह प्रदर्शनकारियों को ढूंढ रहे हैं। किसान खेत मजदूर सेल के चेयरमैन इंदरजीत सिंह चीमा ने पुलिस कार्रवाई को किसानों के ऊपर जुल्म करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
चीमा का कहना था कि किसान अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस ने बिना वजह निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर अपनी कायरता का सबूत दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब किसी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस कांग्रेस भवन में घुस गई। आईजी पुलिस मामले की जांच कर कांग्रेस भवन में घुसने वाले एसएचओ नरिंदर पटयाल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें