फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस MLA की मां की अंतिम अरदास में दिग्गज, सोनिया-राहुल का शोक पत्र

Mon, 11 Jul 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा की मां की अंतिम अरदास - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा की मां की अंतिम अरदास में कई दिग्गज नेता पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी शोक पत्र भेजा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा की मां की अंतिम अरदास - फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा की माता करतार कौर का देहांत हो गया था। दीवान टोडर मल हॉल में आज उनकी अंतिम अरदास समारोह आयोजित किया गया। इसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह और चुनाव कैंपेन कमेटी चेयरपर्सन अंबिका सोनी मौजूद रहीं। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। आप का चुनावी घोषणा पत्र प्रदेश के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा की मां की अंतिम अरदास - फोटो : अमर उजाला
एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि आप द्वारा कांग्रेस का जो पुराना चुनाव मेनीफेस्टो उछाला जा रहा है, वह आम आदमी पार्टी ने खुद तैयार किया है। आप बनावटीपन में माहिर है। कैप्टन ने कहा कि अकाली-भाजपा और आप लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते। पंजाब में एक सुलझी हुई सरकार की जरूरत है और वह कांग्रेस बनाएगी। कांग्रेस ही आने वाले समय में अपनी सरकार बनाएगी।

4 of 5
कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा की मां की अंतिम अरदास - फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी ने कहा कि वे शोक समारोह में हिस्सा लेने आए हैं और किसी भी मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेंगे। शोक समारोह में उप चेयरमैन लाल सिंह, सांसद शमशेर सिंह दूलो, विरोधी पक्ष नेता चरनजीत सिंह चन्नी, साधू सिंह धर्मसोत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, डीसी कमलदीप सिंह संघा, विधायक काका रणदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा की मां की अंतिम अरदास - फोटो : अमर उजाला
विजय इंद्र सिंगला समेत शिअद जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा, डॉ. हरबंस लाल, आप नेता लखवीर सिंह राय, गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना भी शोक समारोह में मौजूद रहे। इस मौके पर पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भेजा शोक पत्र पढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें