...तो अब कांग्रेस में शामिल होते ही नवजोत सिंह सिद्धू भी 'चाय पर चर्चा' करने लगे है। तस्वीरें गवाह हैं...
विज्ञापन
2 of 6
नवजोत सिद्धू भी करने लगे 'चाय पर चर्चा'!
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल मामला पंजाब के अमृतसर का है, सिद्धू वाणी ने 90 मिनट में कंपनी बाग की महफिल अपने नाम कर ली। रविवार सुबह आठ बजे नवजोत सिंह सिद्धू बिना सूचना अपने समर्थकों के साथ कंपनी बाग पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 6
नवजोत सिद्धू भी करने लगे 'चाय पर चर्चा'!
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी बाग में बच्चों के साथ क्रिकेट का बल्ला थामा तो वहीं टेबिल टेनिस में भी हाथ आजमाया। कंपनी बाग में सैर करने वाले बुजुर्गों के पैर छुए और नौजवानों को गले लगाया। इसके बाद सिद्धू ने मशहूर ज्ञानी टी स्टाल पर लोगों के साथ चाय और कचौड़ी का आनंद उठाया।
4 of 6
नवजोत सिद्धू भी करने लगे 'चाय पर चर्चा'!
- फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिंह सिद्धू ने कंपनी बाग में नीम का दातुन की और वहां बैठे बुजुर्गों से देश व पंजाब को लेकर बातें भी की। सिद्धू ने सभी से कांग्रेसी जिताओ, बादल हराओ की बात की। उन्होंने कहा कि सिद्धू भले ही इस माटी में पैदा नहीं हुआ है लेकिन इस माटी का सपूत बनकर दिखाएगा। पंजाब को खुशहाल और पंजाबियों को संपन्न बनाना ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
5 of 6
नवजोत सिद्धू भी करने लगे 'चाय पर चर्चा'!
कंपनी बाग में सैर के दौरान सिद्धू ने कहा कि जिंदगी में यह पल उनके लिए बहुत खुशनसीब हैं। गुरु नगरी की जनता का प्यार, दुलार का मैं सदैव कर्जदार रहूंगा। सिद्धू ने कंपनी बाग में सैर कर रहे बुजुर्गों से हाथ जोड़कर कुशासन के खिलाफ मतदान करने की अपील की।
नवजोत सिद्धू भी करने लगे 'चाय पर चर्चा'!
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू ने नौजवानों से कहा कि सिद्धू अमृतसर को खेल इंडस्ट्री बनाना चाहता है, लेकिन बादल सरकार ने उनके किसी प्रोजेक्ट को महत्व नहीं दिया। जो प्रोजेक्ट वो लेकर आए भी उसे गुरु नगरी से छीन कर अपने विधान सभा क्षेत्रों में ले गए। एम्स सबसे बड़ा उदाहरण है। सिद्धू के साथ कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे गुरजीत सिंह औजला और बाकी प्रत्याशी भी मौजूद थे।