युवी ने 150 रनों की पारी क्या खेली, उनकी पत्नी हेजल कीच ने उनका नाम ही बदल डाला। देखिए आपको भी पसंद आयेगा युवराज का नया नाम...
विज्ञापन
2 of 11
युवराज सिंह
भले ही आप क्रिकेट फैन न हों लेकिन कटक वनडे में 150 रन की पारी खेलने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम सबकी जुबान पर है। युवी ने 2011 के बाद यानी 6 साल बाद शतक लगाया।
विज्ञापन
3 of 11
पत्नी हेजल कीच ने बदला युवराज सिंह का नाम!
उधर, युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनका मध्य नाम "विस्फोटक" होना चाहिए।
4 of 11
पत्नी हेजल कीच ने बदला युवराज सिंह का नाम
इसे स्पष्ट करते हुए हेजल कीच ने लिखा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने कैंसर से लड़ाई जीतने, कीमियोथेरेपी के बाद हेल्थ और फिटनेस वापस पाने के लिए अथक प्रयास किया है।
विज्ञापन
5 of 11
पत्नी हेजल कीच ने बदला युवराज सिंह का नाम
हेजल कीच ने आगे लिखा, "127 गेंदों में 150 रन, मैन ऑफ़ द मैच, इंडिया ने 2-0 से ली अजेय बढ़त। ये अपने आप में ही करिश्मा है।
विज्ञापन
6 of 11
युवराज सिंह
युवराज सिंह की निश्चित रूप से सभी ने प्रशंसा की लेकिन इस 35 वर्षीय क्रिकेट स्टार की वाइफ ने भी सोशल मीडिया पर कई लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
7 of 11
युवराज सिंह
पति के बारे में हेजल की ओर से यह भावुक पोस्ट शेयर किए जाने के बाद लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया और अब तक 22,261 से अधिक लाइक्स और दो से अधिक कमेंट मिल चुके हैं।
8 of 11
युवराज सिंह
- फोटो : PTI
युवी ने 2011 के बाद यानी 6 साल बाद शतक लगाया। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 256 रनों की साझेदारी की।
9 of 11
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : PTI
युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 381 रन का विशाल लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 366 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली।
10 of 11
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
एक यूजर ने हेजल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "किसी सामान्य आदमी के लिए यह करना संभव नहीं था...लेकिन युवराज ने इसे संभव कर दिखाया. यह सुपर शो था."
वॉलीवुड सहित कई नामचीन हस्तियों ने भी युवराज सिंह की पारी की सराहना की है। अमिताभ बच्चन, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, हरिभजन सिंह और रीतेश देशमुख सहित कई लोगों ने युवी और धोनी से जुड़े ट्वीट किए।