फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी खूबसूरत है नवजोत सिद्धू का घर, खासियतें जानकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 16 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
काफी खूबसूरत है नवजोत सिद्धू का घर
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का सेहरा बांधने वाले नवजोत सिद्धू का घर देखा है कभी, जो बेहद आलीशान और खूबसूरत है। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

2 of 8
काफी खूबसूरत है नवजोत सिद्धू का घर
सिद्धू 49 हजार 500 वर्ग फीट में 25 करोड़ की लागत से बने घर में रहते हैं। मई 2014 में अमृतसर के इस नए घर में गृह प्रवेश तो किया गया, लेकिन उस वक्त सिद्धू फैमिली यहां शिफ्ट नहीं हुई थी। करीब एक साल बाद जुलाई 2015 में फैमिली इस घर में शिफ्ट हुई।
विज्ञापन

3 of 8
काफी खूबसूरत है नवजोत सिद्धू का घर
इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल, जिम और स्पा जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। खास बात है, यहां स्थापित किया गया शिवलिंग। बताया जाता है कि इस शिवलिंग को सिंगापुर से मंगवाया गया। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ है। इस घर को बनने में करीब तीन साल लगे।

4 of 8
काफी खूबसूरत है नवजोत सिद्धू का घर
शिवलिंग की स्थापना के लिए अलग-अलग जगहों से पंडितों को भी बुलाया गया था। घर में बने मंदिर में इसके साथ ही माता गायत्री, भगवान गणेश और दूसरे भगवानों की कीमती मूर्तियां भी लगाई गई हैं। एक दूसरे कमरे में श्री गुरुग्रंथ साहिब रखे गए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
काफी खूबसूरत है नवजोत सिद्धू का घर
सिद्धू के इस आलीशान घर में जिम और स्वीमिंग पूल, स्पा जैसी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। पर्यावरण प्रेमी सिद्धू ने घर के गार्डन के चारों ओर 100 से 600 साल पुराने पेड़ लगाए गए हैं। इन पेड़ों को गोवा, चेन्नई, बेंगलुरु से मंगवाया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
काफी खूबसूरत है नवजोत सिद्धू का घर
सिद्धू ने घर के अंदर ऑलिव प्रजाति के पेड़ भी लगावाए हैं, जो 8 से 12 फुट के हैं। बोगन विलिया के 10 पेड़ हैं, जो करीब 100 से 150 साल पुराने हैं। इसके अलावा बहुत सी ऐसी चीजें यहां है, जो हैरान कर देंगी।
विज्ञापन

7 of 8
Navjot singh sidhu - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू का जन्म 20 अक्टूबर 1963 को पंजाब राज्य के पटियाला जिले में हुआ था। सिद्धू ने पटियाला के यदिवेंद्र स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा और चंडीगढ़ के मोहिन्द्रा कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण की है। वे पंजाव यूनिवर्सिटी से कानून विषय में स्नातक हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सिद्धू ने कहा सत्ता कांग्रेस के हाथ - फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का नाम नवजोत कौर है, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं। उनकी एक बेटी राबिया और एक पुत्र करण है। दोनों ही विदेश में रहते हैं। सिद्धू बहुत सात्विक व्यक्ति हैं, जो ना सिगरेट पीते हैं और न ही शराब। अपनी शेरों-शायरी से भी वे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें