फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस नए अंदाज में नजर आएंगे राम रहीम, फर्स्ट लुक वायरल

Mon, 09 Jan 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बहुत जल्द नए अंदाज में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर उनका नया लुक वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
गुरमीत राम रहीम
इस लुक में राम रहीम कमांडो जैसे लग रहे हैं। हरियाणा के सिरसा में उन्होंने शनिवार देर शाम अपनी पांचवीं फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का पोस्टर रिलीज किया है। राम रहीम द्वारा ट्विटर रिलीज किए गए इस पोस्टर ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा दी। राम रहीम अध्यात्म के अलावा रूपहले पर्दे पर भी अच्छी-खासी पकड़ बना चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
गुरमीत राम रहीम
राम रहीम ने सबसे पहली फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' फरवरी 2015 में रिलीज की थी। हालांकि इस फिल्म को लेकर पंजाब में थोड़ा विरोध हुआ, लेकिन आसपास के बाकी राज्यों में फिल्म को खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'एमएसजी-2', 'एमएसजी-ऑनलाइन गुरुकुल', 'एमएसजी-द वारियर लायन हार्ट' के जरिए भी बाबा राम रहीम ने समाज को सकारात्मक संदेश देने का अच्छा प्रयास किया।

4 of 7
गुरमीत राम रहीम
नई फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का निर्देशन बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की बहन हनीप्रीत इंसां ने किया है। यह सिरसा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में शूट की गई। हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह एक नया नया संदेश देते भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
गुरमीत राम रहीम
नवंबर 2016 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के वक्त बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना गलत है। वहीं देश में जेहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाया जा रहा है। इस फिल्म में धर्म और जेहाद की भी स्पष्ट परिभाषा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
गुरमीत राम रहीम
'हिन्द का नापाक को जवाब' के पोस्टर में बाबा राम रहीम सिंह के साथ उनकी बहन हनीप्रीत इंसां भी कमांडो की यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। डेरा प्रवक्ता ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर इसी महीने लॉन्च किए जाने की संभावना है, वहीं आज रिलीज हुए इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरमीत राम रहीम
इससे पहले बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट'  की सक्सेस की खुशी में प्रशंसकों ने सिरसा के एमएसजी भारतीय खेल गांव में 1 लाख 62 हजार 788 वर्ग फीट का पोस्टर बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भेजा गया था। इस पोस्टर को बनाने में 19 घंटे 50 मिनट का वक्त लगा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें