फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सीएम के सामने संस्थापक को भूले भाजपाई

Sat, 27 Dec 2014 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री के अगवानी में भाजपाई इस कदर मशगूल हुए कि उन्हें अपने शिखर पुरुष की भी याद नहीं रही। रेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर रखे दीप जस के तस रह गए।
विज्ञापन

देखिए, सीएम के सामने संस्थापक को भूले भाजपाई

2 of 6
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे का था। अफसरों को पूरी उम्मीद थी कि अन्य नेताओं की तरह मुख्यमंत्री विलंब से ही आएंगे। इसी के अनुसार वह तैयारी में जुटे हुए थे। इसके उलट मुख्यमंत्री सुबह सवा नौ बजे ही जिले में पहुंच गए।
विज्ञापन

देखिए, सीएम के सामने संस्थापक को भूले भाजपाई

3 of 6
सम्मेलन के औपचारिक उद्घाटन के लिए मंच पर पीछे भारत माता के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरें रखी हुई थीं। मुख्यमंत्री से यहां पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्जवलित कराने का कार्यक्रम था। मगर सीएम के आते ही भाजपाई यह भूल गए। कार्यकर्ता सम्मेलन में किसी को भी भारत माता और पार्टी के शिखर पुरुषों की एक बार भी याद नहीं आई।

देखिए, सीएम के सामने संस्थापक को भूले भाजपाई

4 of 6
भिवानी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने जिले के सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया। अफसरों ने भी इसे प्रमुखता से रखा। सीएम ने सड़कों के निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये की घोषणा की। कहा कि इस राशि से जिले में सभी तरह के सड़कों की मरम्मत व निर्माण करा लिया जाए।
विज्ञापन

देखिए, सीएम के सामने संस्थापक को भूले भाजपाई

5 of 6
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनहित के कार्यों के लिए विपक्षी दलों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सुशासन के लिए हर तरह के सुझाव आमंत्रित हैं, फिर वह चाहे विपक्ष नेताओं या जनता के। सभी सुझावों पर विचार कर जनता की बेहतरी के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, सीएम के सामने संस्थापक को भूले भाजपाई

6 of 6
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जिसको जो कहना है कहे, सरकार अपनी रफ्तार से काम कर रही है। दो माह में ही सरकार ने अपने मंसूबे बता दिए हैं। जनता को स्वच्छ, पारदर्शी शासन देना हमारी प्राथमिकता है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की समीक्षा जारी है। हम सिफारिशों को जल्द लागू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें