फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया वीर नायक मेमोरियल का उद्घाटन, जानिए कैसा है करोड़ों की लागत से बना स्मारक

Mon, 24 Oct 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की किसी भी समस्या का हल के लिए चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में 24 घंटे समर्पित हेल्पलाइन जल्द ही शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री 130 करोड़ की लागत से स्थापित पंजाब राज्य वार नायक मेमोरियल के उद्घाटन के बाद शहीद सैनिकों के परिवारों की रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री बादल ने नायक कर्म सिंह, मेजर सोमनाथ शर्मा, एयर कमांडर बाबा मेहर सिंह, जोगिंद्र सिंह, जनरल हरबख्श सिंह, एयर चीफ मार्शल अजरुन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल जेएस अरोड़ा, कैप्टन बाना सिंह के कारनामों को याद करते हुए कहा शहीदों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने पीओके में आतंकवादियों के ठिकाने तबाह करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।
विज्ञापन

3 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए उठाए  कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में 1965 एवं 1971 की भारत पाकिस्तान जंग एवं 1962 की भारत चीन जंग में अपनी जानें न्यौछावर करने वाले योद्धाओं की विधवाओं या कानूनी वारिसों को 50 लाख की ग्रांट देने का निर्णय किया है। 

4 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने परमवीर चक्र विजेता के लिए एकमुश्त ग्रांट 30 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ करने, महावीर चक्र के लिए 20 लाख से  एक करोड़ करने और वीर चक्र के लिए 15 लाख से 50 लाख करने का निर्णय लिया। इसी तरह युद्ध विधवाओं के लिए यात्रा भत्ता 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रूपये प्रति माह किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने 130 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित जंगी नायक यादगार एवं स्मारक को समर्पित करने को एतिहासिक पल करार दिया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति एवं विरसे को याद रखने वाली कौमें की इतिहास के पन्नों में जीवित रह सकती हैं। उपमुख्यमंत्री ने जालंधर के समीप करतारपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे जंग-ए-आजादी यादगार का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन

6 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विरोधी ताकतें जानबूझ कर पंजाब के नवयुवकों को नशेड़ी कहकर बदनाम कर ही है। उन्होंने कांग्रेस के उपप्रधान राहुल गंाधी की मिसाल दी जिन्होंने 70 प्रतिशत पंजाबी नवयुवकों को नशे के आदि कह कर बदनाम किया। सुखबीर ने कहा कि असल में नशे की खेप अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आती है। पंजाब को केवल एक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में पुलिस एवं सेना की भर्ती के दौरान बहुत कम नवयुवकों में डोप टेस्ट पाजिटिव पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने कहा कि मोदी ने सेना की एक रैंक- एक पेंशन की मांग को पूरा किया है। सांपला ने यादगारों के जरिये महान इतिहास के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री के कदम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें