मुख्यमंत्री बनने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह पहली बार श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। उनके साथ नवजोत सिद्धू भी नजर आए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 10
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
सोमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने मंत्रियों और विधायकों के संग श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने वहां माथा टेका और अरदास की। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी थे।
विज्ञापन
3 of 10
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
पंजाब में कांग्रस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को पहली बार श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कैप्टन और अन्य नेता श्री हरि मंदिर साहिब की परिक्रमा में पहुंचे और वहां पहुंचे लोगों से भी रूबरू हुए।
4 of 10
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
इसके बाद वे श्री दरबार साहिब में पहुंचे और वहां नतमस्तक हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री जलियांवाला बाग भी गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री दुर्गायना मंदिर और श्री रामतीर्थ स्थल भी गए।
विज्ञापन
5 of 10
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को शहीद परमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद की बड़ी बेटी को नायब तहसीलदार बनाने और बेटे के लिए पुलिस में एएसआई की नौकरी आरक्षित रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
6 of 10
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता देने का एलान करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्र के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले फोर्स के हर पंजाबी को मुआवजा देने के लिए नियमबद्ध व्यापक नीति शीघ्र ही मंत्रिमंडल के सामने रखेगी।
विज्ञापन
7 of 10
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
शहीद परमजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कैप्टन ने कहा कि सरकार शहीद परिवार के आश्रितों के लिये पहले ही घोषित किए गए मुआवजे के अतिरिक्त परिवार द्वारा सरकार से की गई मांग के अनुसार शहीद के दो बड़े बच्चों को नौकरी देगी।
8 of 10
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
कैप्टन सरकार ने शहीद के परिवार को 12 लाख रुपये की कुल राशि की घोषणा की थी। इसमें शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह की पत्नी और बच्चों को 5 लाख रुपये और इतनी ही राशि का प्लाट जबकि शहीद के माता-पिता को दो लाख रुपये देना शामिल है।
9 of 10
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
इसके अतिरिक्त स्थानीय सरकारी रेस्ट हाउस का नाम नायब सूबेदार परमजीत सिंह के नाम पर रखने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के स्कूल और स्टेडियम का नाम भी शहीद परमजीत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की।
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने एलान किया कि वह शहीद सैनिक की बड़ी बेटी को अपनाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीद की बेटी 16 साल की सिमरनजीत कौर और 12 साल के बेटे साहिलदीप सिंह को पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद सरकार द्वारा नौकरी मुहैया करवाई जाएगी।