फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वाट्सऐप पर अपनी फोटो देख सह न पाई छात्रा और दे दी जान

Mon, 21 Dec 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो,फरीदकोट(पंजाब)
1 of 6
स्कूली छात्र ने अपनी सहपाठी की ऐसी फोटो खींचकर वाट्सएप पर वायरल कर दी जिसे देखकर नाबालिग छात्रा सह न पाई और अपनी जान दे दी। मामला पंजाब के फरीदकोट के जैतो के गांव रामेआना का है। यहां 10वीं कक्षा की छात्रा ने वाट्सऐप पर अपनी आपत्तिजनक फोटो डाले जाने पर फंदा लगाकर जान दे दी।

वाट्सऐप पर अपनी फोटो देख सह न पाई छात्रा और दे दी जान

2 of 6
पुलिस ने वाट्सऐप पर फोटो वायरल करने वाले उसके स्कूल के ही 12वीं कक्षा के छात्र मनतार सिंह (18) के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

वाट्सऐप पर अपनी फोटो देख सह न पाई छात्रा और दे दी जान

3 of 6
पुलिस को दिए बयान में गांव रामेआना निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं। उसकी सभी बेटियां स्कूल में पढ़ती हैं। सबसे बड़ी बेटी 10वीं की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी दुकान पर आया था जबकि उसकी पत्नी छोटी लड़कियों को स्कूल छोड़ने चली गई थी।

वाट्सऐप पर अपनी फोटो देख सह न पाई छात्रा और दे दी जान

4 of 6
घर लौटने पर उसकी पत्नी ने पाया कि उनकी बड़ी बेटी ने कमरे में कपड़े से फंदा लगाया हुआ था। सूचना मिलने पर गांव की सरपंच के पति के साथ मौके पर पहुंचे लड़की के पिता ने अपनी बेटी को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वाट्सऐप पर अपनी फोटो देख सह न पाई छात्रा और दे दी जान

5 of 6
पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी के स्कूल में ही पढ़ते मनतार सिंह ने उसकी बेटी को बहला और धमकाकर उसके साथ अपनी आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी और उसे वाट्सऐप पर डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाट्सऐप पर अपनी फोटो देख सह न पाई छात्रा और दे दी जान

6 of 6
फोटो को डाले जाने के बाद बदनामी के डर से उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Next
AU ऐप में पढ़ें