एक ऐसी डांसर, जो डांस के लिए कम प्रोग्राम के दौरान हुए हंगामों के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। देखिए एक बार फिर कैसे इनके डांस को देखने के लिए पत्थर-कुर्सियां चलीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में हुआ हंगामा
दरअसल, बात हो रही है मशहूर रागिनी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के एक डांस प्रोग्राम में फिर हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि प्रोग्राम रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 8
सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में हुआ हंगामा
इस डांस का आयोजन एक मैरिज होम वृंदावन गार्डन में नाइट का किया गया था। टिकट बिकने के बाद सपना का डांस देखने के लिए युवक वृंदावन गार्डन पहुंच गए। वहां बैठने तक की व्यवस्थाएं नहीं थीं। सपना चौधरी डांस के लिए स्टेज पर आई और डांस शुरू कर दिया।
4 of 8
सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में हुआ हंगामा
डांस शुरू होते ही दर्शकों का धैर्य खत्म हो गया और स्टेज पर पत्थर और पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। इसको देखकर सपना ने डांस रोक दिया। बताया जा रहा है कि सपना का डांस सिर्फ 5 मिनट ही चला।
विज्ञापन
5 of 8
सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में हुआ हंगामा
अव्यवस्थाओं के बीच सपना ने किया डांस
अव्यवस्थाओं के बीच सपना चौधरी ने डांस किया। डांस के दौरान दर्शक उपद्रव करते रहे और पुलिस उनको काबू करने का प्रयास करती रही। कुछ युवकों ने स्टेज पर भी चढ़ना चाहा, लेकिन सपना चौधरी के बाउंसरों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।
विज्ञापन
6 of 8
सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में हुआ हंगामा
कई बार बाउंसरों ने दर्शकों की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने केवल दर्शकों को रोका, लेकिन बाउंसरों से कुछ नहीं कहा। इस मारपीट से गुस्साए लोगों ने जमकर उपद्रव किया और कुर्सियां तक तोड़ दीं।
विज्ञापन
7 of 8
सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में हुआ हंगामा
रोहतक की हैं सपना चौधरी
सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।
पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।