फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में लीक हुई क्लोरीन, लोग बेहोश, अफसरों के हाथ-पैर फूले, तस्वीरें

Sun, 17 Jul 2016 09:49 AM IST
मुकेश खुराना/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
1 of 7
फतेहाबाद के गांव नागपुर में लीक हुई क्लोरीन गैस - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद के गांव नागपुर में क्लोरीन गैस लीक होने से लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग बेहोश हो गए। 50 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
फतेहाबाद के गांव नागपुर में लीक हुई क्लोरीन गैस - फोटो : अमर उजाला
गांव के जलघर में रखा सिलेंडर लीक होने से क्लोरीन फैली। देखते ही देखते पूरा गांव इसकी चपेट में आ गया। लोग बेहोश होने लगे। आनन फानन में एंबुलेंस बुलाई गईं। अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

3 of 7
फतेहाबाद के गांव नागपुर में लीक हुई क्लोरीन गैस - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया। एक बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। गैस रिसाव से जहां लोग परेशान हुए, वहां पशुओं को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ी। गैस लीक होने की खबर मिलते ही पुलिस व आला अधिकारी गांव पहुंचे। जनस्वास्थय विभाग के एसडीओ रणबीर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है और पंचकूला से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं।

4 of 7
फतेहाबाद के गांव नागपुर में लीक हुई क्लोरीन गैस - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद से 15 किलोमीटर दूर नागपुर गांव के जलघर में पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन गैंस के सिलैंडर लगाए गए हैं। जिसमें एक सिलैंडर को चेम्बर के साथ लगाया गया है, जबकि एक सिलैंडर अतिरिक्त रखा हुआ है। शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब अतिरिक्त रखे क्लोरीन गैंस के सिलैंडर में से गैंस का हल्का-हल्का रिसाव होने लगा।
विज्ञापन

5 of 7
फतेहाबाद के गांव नागपुर में लीक हुई क्लोरीन गैस - फोटो : अमर उजाला
दुर्गंध फैलते ही जलघर के पम्प ऑपरेटर जयबीर ने सिलेंडर को ठीक करने के लिए बाहर निकाल दिया। जयबीर तीन-चार अन्य लोगों की मदद से जैसे ही सिलेंडर की नोजल को ठीक करने लगा तो नोजल ही बाहर आ गई और गैस का रिसाव तेज हो गया। सिलेंडर की नोजल का मुंह हरिजन कालोनी की तरफ होने से तेजी से धुंआ उठा और पूरी कालोनी में गैस फैल गई।
विज्ञापन

6 of 7
फतेहाबाद के गांव नागपुर में लीक हुई क्लोरीन गैस - फोटो : अमर उजाला
गैस फैलते ही कालोनी की महिलाओं व बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। गैस के प्रभाव में आने से एक दर्जन के करीब लोग बेहोश हो गए। पंचायत ने तुरंत गैस रिसाव को लेकर गांव में मुनादी करवाई। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। एक दर्जन के करीब पशुओं की भी हालत बिगड़ गई है। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक भी गांव में पहुंचे और पशुओं का उपचार शुरू किया। गैस का प्रभाव फसल पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फतेहाबाद के गांव नागपुर में लीक हुई क्लोरीन गैस - फोटो : अमर उजाला
एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग रणबीर सिंह ने बताया कि क्लोरीन गैंस का सिलैंडर रेगुलेटर के पास से लीक हो गया। क्लोरीन गैंस जहरीली होती है जिसे पानी को साफ करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इसे बहुत ही कम मात्रा में छोड़ा जाता है। क्लोरीन गैंस रिफिल का काम पंचकूला की फर्म के पास। फर्म को व उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। हरियाणा में क्लोरीन गैंस लीक होने का ऐसा पहला हादसा हुआ है।
    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें