फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग रहना चाहती है विदेशी बहु, मंत्री के कहने पर पहुंची SP ऑफिस

Fri, 15 Jul 2016 11:37 AM IST
अमित रूखाया/मुकेश खुराना/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर दोस्ती, प्यार के बाद भारत आकर शादी रचाने वाली विदेशी बहु पति संग रहना चाहती है। आज वे एसपी ऑफिस पहुंचीं। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 9
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीट के बाद कजाकिस्तान की जाहना को अब वीजा अवधि खत्म होने के कारण अपने पति को छोड़कर स्वदेश जाने की मजबूरी से राहत मिलने की उम्मीद बंध गई है। वीजा अवधि बढ़ाने के लिए फार्म को भरने वह एसपी ऑफिस पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 9
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
लघुसचिवालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची जाहना के साथ उसका पति फतेहाबाद के गांव समैण निवासी टीनू भी था। वीरवार को अगर जाहना के कागजात पूरे हो जाते हैं तो पुलिस विभाग अपने कमेंट्स के साथ कागजों को विदेश मंत्रालय भेज देगा। जाहना के वीजा बढ़वाने बारे अंतिम फैसला विदेश मंत्रालय ही करेगा। दोनों मीडिया से बात करने से लगातार बचते रहे। वीरवार को उन्हें दोबारा फतेहाबाद आना पड़ेगा।


 

4 of 9
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
वीजा अवधि एक अगस्त को समाप्त हो रही थी और इसके चलते उसे स्वदेश लौटना था। हरियाणवी लहजे में सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा था कि ‘थारी बहू नै कहो, वीजा बढ़ान खातिर अर्जी दाखिल करे, हम मदद कर दिआंगे’ इसके बाद से उसके पति टीनू और जाहना काफी खुश नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 9
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद जिले के गांव समैण का लड़का टीनू लगभग एक साल पहले वैल्डिंग के काम के लिए सऊदी अरब गया था, वहां पर फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती कजाकिस्तान की जाहना से हो गई। करीब आठ माह की दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया और जाहना 29 मई को टीनू से शादी करने के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई। गत दो जून को दोनों ने समैण गांव के विश्वकर्मा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी भी कर ली।

 
विज्ञापन

6 of 9
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
वीजा अवधि का फंसा पेंच: टीनू और जाहना ने शादी को रजिस्टर्ड करवाने की कोशिश की तो जिला प्रशासन ने जाहना के विदेशी होने के कारण इसमें असमर्थता जताई। बाद में उपायुक्त के आदेश के बाद टोहाना के नायब तहसीलदार ने कजाकिस्तान की एंबेसी को ईमेल भेजकर जाहना की वैरिफिकेशन करवाई।



 
विज्ञापन

7 of 9
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों बाद कजाकिस्तान एंबेसी से जाहना की वैरिफिकेशन मेल भी आ गई और शादी रजिस्टर्ड हो गई, लेकिन इसके बावजूद जाहना की वीजा अवधि नहीं बढ़ाई गई थी। उसकी वीजा अवधि एक अगस्त को समाप्त हो रही थी और इसके चलते उसे स्वदेश लौटना था। सोशल मीडिया में जाहना की कहानी आने के बाद चंडीगढ़ निवासी रवि रंजन ने इस मामले को ट्विटर के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक पहुंचाया।

 

8 of 9
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री ने इसके जवाब में जाहना के कागजात विदेश मंत्रालय भेजने को कहा और भरोसा दिलाया कि उसकी मदद जरूर की जाएगी। मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर हरियाणवी में लिखा कि ‘थारी बहू नै कहो, वीजा बढ़ान खातिर अर्जी दाखिल कर दै, हम मदद कर दिआंगे।’

 
विज्ञापन

9 of 9
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
लॉ डिप्लोमा होल्डर और कई भाषाओं की जानकार जाहना हरियाणा पहुंचकर यहां के रीति-रिवाज में पूरी तरह ढल गई है। जींस की जगह अब वह सूट पहनने लगी है। घर में चाय व सब्जी बना लेती है तथा झाडू-पोछा भी करती है। ससुराल वाले भी उसके हावभाव समझने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें