छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए हर रोज इस खतरनाक रास्ते से गुजरते हैं। देखिए रास्ते की खौफनाक तस्वीरें कि आपकी रूह कांप उठेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
स्कूल जाने के लिए बच्चे रोज इस तरह से नदी पार करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
ये तस्वीरें चंडीगढ़ से कुछ किलोमीटर दूर मोरनी क्षेत्र के गांव की है। यहां बच्चों को पढ़ने के लिए दूसरे गांव के स्कूलों में जाना पड़ता है, वो भी इस तरह से जोखिम उठाकर। बच्चे रोज इस तरह से नदी पार करके स्कूल जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
स्कूल जाने के लिए बच्चे रोज इस तरह से नदी पार करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
आजकल बारिश हो रही है, जिसके चलते घग्गर नदी उफान पर है। ऊपर से बच्चों के स्कूल भी खुल चुके हैं। ऐसे में बच्चे सवेरे स्कूल के लिए निकलते हैं तो मां-बाप उनकी सलामती की दुआ मांगते हैं।
4 of 5
स्कूल जाने के लिए बच्चे रोज इस तरह से नदी पार करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बच्चे रोज तले पाइप के सहारे या पैदल चलकर नदी नालों को पार करते हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को लेकर उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। वहीं, कुछ पेरेंट्स इसी डर के कारण बच्चों को पढ़ाते ही नहीं हैं।
स्कूल जाने के लिए बच्चे रोज इस तरह से नदी पार करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
मोरनी खंड की घग्गर नदी से पार के पंचायत कोठी, धामण, कोटी, पथररोटी, कैनन, चपलाना, बरैत, कांगर, खरक दंदोली, डमोग, कोलयो बैणी, तथा राजीटिकरी पंचायत के कई गांव के बच्चे थयोल नदी के गहरे पानी से गुजर कर मोरनी के सीनियर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं।