फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा वहां मिर्ची डाल देते हैं, डंडे से पीटते हैं और फिर...मां भी उन्हें कुछ नहीं कहती'

Mon, 12 Mar 2018 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
अंबाला में बच्ची से मारपीट
डरी डरी सी सहमी और घबराई मासूम ने इसका कारण बताया तो लोग सुनकर सन्न रह गए। पढ़िए 11 साल की बच्ची की आपबीती...
विज्ञापन

2 of 7
बच्ची से मारपीट
डरी डरी सी सहमी और घबराई मासूम ने इसका कारण बताया तो लोग सुनकर सन्न रह गए। मामला हरियाणा के अंबाला शहर का है। हीरा नगर में 11 साल की बच्ची को मां के सामने ही इस कदर पीटा जाता था कि रूह कांप जाए। यह देखकर पड़ोसियों का दिल पसीज गया। रोजाना बच्ची की चीखें जब पड़ोसियों से नहीं सुनी गई तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना सोमवार देर रात चाइल्ड लाइन को दी।
विज्ञापन

3 of 7
बच्ची से मारपीट
टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। बताया जाता है कि महिला का पति के साथ कोर्ट केस चल रहा है, जिसके चलते वह अपनी बच्ची को लेकर किसी अन्य के साथ रह रही थी। मां की ममता को शर्मसार और हैवानियत की हदें पार करने वाले इस मामले में पिटाई का आरोप भी बच्ची की मां के साथ रहने वाले व्यक्ति पर लगे हैं।

4 of 7
बच्ची से मारपीट
बच्ची का कहना है कि मारपीट के अलावा उक्त व्यक्ति उसके संवेदनशील अंगों में मिर्ची पाउडर भी डाल देता था। डंडों, जूतों से पीटता था और स्कूल से नाम भी कटवा दिया गया था। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं और सिर से बालों का एक हिस्सा ही निकला हुआ था।  पड़ोसियों ने बताया रोज बच्ची पर ऐसे ही जुल्म किये जाते हैं, जबकि व्यक्ति बच्ची पर भूतप्रेत होने की बात कहता था।
विज्ञापन

5 of 7
बच्ची से मारपीट
यह है मामला
जानकारी मुताबिक, सिटी के हीरा नगर में एक महिला तीन साल से पति से अलग व्यक्ति के साथ रहती है। इस महिला की 11 साल की एक बच्ची भी यहीं रहती है। जिस व्यक्ति के साथ यह महिला रह रही थी वह इस बच्ची को रोजाना बुरी तरह से पीटता था। बच्ची को इस कदर पीटा जाता था कि पड़ोसी भी बेचैन हो उठते। पड़ोसियों की सूचना पर जब चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की, तो बच्ची की हालत देखकर हैरान रह गए।

 
विज्ञापन

6 of 7
बच्ची से मारपीट
मां और व्यक्ति ने आरोप झुठलाये
जिस समय यह कार्रवाई की जा रही थी, उस समय उक्त व्यक्ति और बच्ची की मां ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। उनका कहना था कि बच्ची पूरी तरह से झूठ बोल रही है। गलती करने पर थोड़ा डांट दिया या फिर मार दिया, लेकिन इतनी बुरी तरह से कोई भी बच्चे को नहीं पीटता। व्यक्ति ने यह भी कहा कि बच्ची घर से पैसे चोरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्ची से मारपीट - फोटो : Demo Photo
सूचना मिलने पर चाइल्डलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया है। बच्ची काफी सहमी हुई है। बच्ची का मेडिकल और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी, जबकि पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
- मेघा सिंघला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी

महिला का पति के साथ कोर्ट केस चल रहा है और वह अपने बच्चों के साथ बीते तीन साल से किसी अन्य के साथ रह रही है। मामले में पूरी तरह से जांच की जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
- महल सिंह, सब इंस्पेक्टर सदर थाना अंबाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें