फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ खालसा चड्ढा का अश्लील वीडियो वायरल, मामले में एक सच आया सामने

Tue, 02 Jan 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा की अश्लील वीडियो वायरल हुई, मामले में अब एक सच सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 7
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
दरअसल वीडियो स्कूल से नहीं बल्कि, रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक स्थित होटल एचके क्लार्क से लीक हुई थी। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने चड्ढा के होटल में छापामारी करके आफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। चड्ढा कहां हैं और किनके संपर्क में हैं, पुलिस जांच कर रही है। सीकेडी पर चड्ढा का इतना दबदबा था कि कोई जुबान नहीं खोलता। चड्ढा अक्सर अपने इस होटल में दिखता था। चूंकि होटल का मालिक है, उसके लिए क्या बंधन।
विज्ञापन

3 of 7
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
चर्चाएं तो खूब हैं कि चड्ढा होटल में लड़कियों के साथ स्पेशल रूम में नाचता था। इसकी पुष्टि अश्लील वीडियो में दिखने वाली महिला ने बताया कि उसे चड्ढा ने अपने होटल में बुलाया था, वीडियो वहीं की है। मुझसे चड्ढा ने कहा था कि स्कूल को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए जरूरी मीटिंग करनी थी। लेकिन उस दिन चड्ढा इंसान नहीं शैतान लग रहा था।

4 of 7
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
एफआईआर के पहले वीडियो की नहीं हुई पड़ताल
पुलिस ने आनन फानन में चड्ढा व उनके बेटे के खिलाफ थाना इस्लामाबाद में एफआईआर दर्ज कर धाराएं लगा दीं। लेकिन पुलिस ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई कि वीडियो कहां बनी है। घटना कहां की है। पुलिस ने मान लिया कि घटना रीगोब्रिज स्थित स्कूल की है। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि चड्ढा की यह वीडियो स्कूल से नहीं बल्कि उनके होटल से लीक हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
दो थानों में होगी चड्ढा की एफआईआर की जांच
चड्ढा मामले में अब जांच दो थानों में होगी। पीड़ित महिला का घर व सीकेडी की मुख्य शाखा (स्कूल) दोनों इस्लामाबाद थाने में पड़ता है। जबकि चड्ढा का होटल, जहां से अश्लील वीडियो वायरल हुआ। यह दोनों थाना सिविल लाइन में आते हैं। दूसरी ओर, जहां चड्ढा की अश्लील वीडियो ने जहां पंजाब में खलबली मचा दी है, वहीं अब चड्ढा की चल-अचल संपत्ति को लेकर चर्चाएं छिड़ गई हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF
कैप्टन अमरिंदर सिंह को लिखी चिट्ठी
चरणजीत सिंह चड्ढा की अश्लील वीडियो को मोहरा बनाकर अखबारों में सुर्खियां बटोर रहे मनदीप सिंह मन्ना कहते हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चिट्टी लिखकर मांग की है कि सीकेडी के चुनाव कराएं। सीकेडी के पिछले दस वर्षों के बही खातों का एडिट करवाएं। चड्ढा की चल अचल संपत्ति और विदेशों में जमा धन की जांच कराई जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनदीप सिंह मन्ना
चीफ खालसा दीवान में और भी चड्ढा हैं। चड्ढा करोड़ों की सरकारी जमीन पर अपने होटल की पार्किंग चला रहा है। पूर्व सरकार उनके घर चाय, नाश्ते पर आया करती थी। चड्ढा को सिख कौम का हीरा बताने वालों की कमी नहीं है। अमृत छक कर और बेटी से कम उम्र की महिला के साथ ऐसी हरकतें क्या साबित करती हैं। हाईकोर्ट संज्ञान ले और श्री अकाल तख्त साहिब चड्ढा को पंथ से निकाले।
- मनदीप सिंह मन्ना, कांग्रेस के पूर्व सचिव व प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें