छत्रपति हत्याकांड में 11 जनवरी को फैसला आना है, लेकिन उससे पहले ही राम रहीम की हालत देखिए क्या हो गई है। जेल में वह एक ऐसा काम कर रहा है जिसे देखकर पुलिस वाले भी हैरान हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
राम रहीम
साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा राम रहीम पंचकूला की सीबीआई अदालत में पेशी से दो दिन पहले ही काफी परेशान व बेचैन नजर आया। उसने खाना भी कम कर दिया है, यहीं नहीं रातभर वह करवटें बदलता रहा।
विज्ञापन
3 of 5
Ram Rahim
सर्दी अधिक लगने के कारण जेल प्रशासन ने एक और कंबल राम रहीम को उपलब्ध कराया है। उधर, वीडियो काफ्रेंसिंग से पेशी के बाद सुनारिया जेल के बाहर 50 और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
4 of 5
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन से लगातार राम रहीम जिये तुझ बिन गुरु जी कैसे, मछली पानी बिना जिये एक पल कैसे नामक भजन गुनगुना रहा है। यहीं नहीं सुबह और शाम के समय खाने की डाइट भी आधी कर दी है। सुबह के समय भी नाश्ता भी नहीं कर रहा है।
राम रहीम की 11 जनवरी को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में पंचकूला की सीबीआई अदालत में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए के पेशी के आदेश हुए हैं। सोमवार को ही राम रहीम से उसकी मां और अन्य परिजन मुलाकात कर गए थे। राम रहीम मां से लिपट लिपट कर रोया भी था।