पंजाबी फिल्म अभिनेत्री नीरू बाजवा को जब पिता के निधन की खबर मिली तो वे अपनी फिल्म को प्रमोट करने घर से निकलीं ही थीं। इसके बावजूद वे फिल्म को प्रमोट करने गईं।
विज्ञापन
पिता का निधन, पर फिल्म प्रमोट करने जा पहुंची अभिनेत्री
2 of 5
नीरू ने बताया कि मेरे पापा ने कहा था कि जो काम करना है उसे अधूरा नहीं छोड़ना पूरा करो। इसलिए मैं यहां पहुंची। गौतलब है कि नीरू के पिता कनाडा में रहते थे और लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। फिर भी उन्होंने हिम्मत करते हुए 20 मिनट स्टेज पर बिताए। इस दौरान नीरू बाजवा रो पड़ीं।
विज्ञापन
पिता का निधन, पर फिल्म प्रमोट करने जा पहुंची अभिनेत्री
3 of 5
नीरू की फिल्म चन्नो इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जिसको लेकर नीरू लुधियाना में प्रमोशन में जुटी हैं। नीरू बाजवा के पति हैरी सिंह जवंधा भी पहली बार उनके साथ प्रमोशन के लिए पहुंचे। नीरू ने बताया कि उनके प्रोडक्शन हाउस की ये पहली फिल्म है, इसलिए पिता भी इसे पूरा करने की टेंशन में रहते थे।
पिता का निधन, पर फिल्म प्रमोट करने जा पहुंची अभिनेत्री
4 of 5
नीरू ने मीडिया वालों से बात करने के बाद के सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए। इसमें लोधी क्लब का कार्यक्रम, मॉल का प्रोग्राम के साथ ही जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में होने वाली फिल्म की प्रमोशन भी कैंसिल कर दी। साथ ही 18 फरवरी चंडीगढ़ में फिल्म के प्रीमियर के भी कैंसिल होने का अंदेशा है।
पिता का निधन, पर फिल्म प्रमोट करने जा पहुंची अभिनेत्री
5 of 5
गौरतलब है कि बीते शनिवार को नीरू बाजवा ने खुद फेसबुक पेज के माध्यम से पिता के निधन की सूचना देते हुए लिखा है कि 'मेरे फादर साहब, सानू आज छड्ड के चले गए..आई प्रोमिस, हमेशा तोहडा नाम रोशन करांगी..इना नूं चन्नो बारे बहुत फिक्र सी पर..तुसी सारेया नूं केहंदे हुंदे सी, मैं नीरू बाजवा दा डैडी हां, मैनूं वी बहुत मान है कि मैं सरदार जसवंत सिंह बाजवा दी कुड़ी हां' वाहेगुरु।