देश के 5 राज्यों के उन लोगों को ये खबर बड़ा झटका देगी, जो रोजाना बस में सफर करते हैं। किराया बढ़ा दिया गया है, यहां जानिए कितना।
विज्ञापन
2 of 7
रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
सीटीयू द्वारा बढ़ाए गए लोकल किराए की मार अब दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों पर पड़ी है। लोगों को अब चंडीगढ़ से विभिन्न राज्यों के शहरों तक और वहां से चंडीगढ़ तक का सफर करना महंगा हो गया है। सीटीओ ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन उन सभी राज्यों के रोडवेज विभाग को भेज दी गई है, जिन राज्यों की बसें चंडीगढ़ के सेक्टर- 17 व सेक्टर- 43 आईएसबीटी से विभिन्न राज्यों में जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
roadways bus
सीटीओ के इसी नोटिफिकेशन को आधार मानते हुए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी, राजस्थान रोडवेज ने अपने किराए में वृद्धि कर दी है, जबकि उत्तराखंड रोडवेज भी किराया रिवाइज करने की तैयारी में हैं। बसों के किराए में पांच रुपये तक का इजाफा किया गया है। वहीं, अब इसे लेकर विभिन्न राज्यों के यात्रियों में काफी ज्यादा रोष है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों सीटीयू ने अपने लोकल किराए को रिवाइज किया है।
4 of 7
पंजाब में सरकारी बसें
द स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी यूटी चंडीगढ़ के टीएम एसके सिंह के अनुसार रिवाइज किराए की नोटिफिकेशन सभी राज्यों को भेज दी गई है और उसी के अनुसार उन्हें भी इसी के मुताबिक अपना किराया भी रिवाइज करना है। उधर, स्टेट ट्रांसपोर्ट हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक समवर्तक सिंह के अनुसार ऐसी स्थिति में स्टेट को अलग से नोटिफिकेशन करने की जरूरत नहीं होती। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी यूटी चंडीगढ़ की ही अधिसूचना को आधार बनाकर किराया रिवाइज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
राजस्थान रोडवेज की बस
- फोटो : फाइल चित्र
रिवाइज हुआ किराया
कहां से कहां तक------किराया पहले------अब (रुपये में)
चंडीगढ़ से जीरकपुर-------20-----------25
चंडीगढ़ से बलदेव नगर----55-----------60
विज्ञापन
6 of 7
Haryana Roadways Bus
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ से करनाल-------130----------135
चंडीगढ़ से मुरथल--------205----------210
चंडीगढ़ से दिल्ली--------240----------245
चंडीगढ़ से हरिद्वार--------230 ---------235
चंडीगढ़ से सहारनपुर-----140----------145
चंडीगढ़ से यमुनानगर-----105----------110 नोट- इसी तरह चंडीगढ़ से गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, नारनौल, महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, मेवात, नूंह, सिरसा, भिवानी, शिमला, हमीरपुर, धर्मशाला, कुल्लु, मनाली, लुधियाना, जालंधर, जयपुर, अमृतसर इत्यादि शहरों तक जाने वाली बसों में पांच रुपये तक किराया वृद्धि हो गई है।