लड़की कहीं जा रही थी और पीछे से लड़के कमेंट कर रहे थे। अचानक लड़की मुड़ी, उसने अपना दुपट्टा लड़के के गले में डाला और... जानिए क्या किया?
विज्ञापन
2 of 11
सेल्फ डेफेंस
लड़की ने दुपट्टे से खींचकर लड़के को नीचे गिरा दिया और फिर उसकी जमकर धुलाई की। चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ की घटना के बाद लड़कियों में भय का माहौल है। इससे बचने के लिए लड़कियों ने आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सीखाने में ब्लैक बेल्ट और थ्री डिग्री मास्टर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। बेटियों को मनचलों और बदमाशों से निपटने के लिए अब अभिभावक भी आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
सेल्फ डेफेंस
अभिभावक अब बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने वालों से संपर्क करने लगे हैं। चंडीगढ़ और पंचकूला में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की कक्षाएं लग रही हैं। लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का डेमोस्ट्रेशन देकर जागरूक किया जा रहा है। उन्हें रोजाना काम में आने वाली चीजों को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर खुद को बचाने के तरीके बताए जा रहे हैं। गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुकीं सोनिया बतान ये ट्रेनिंग दे रही हैं।
4 of 11
सेल्फ डेफेंस
इनके अलावा कोच गौरव सैनी के साथ यूनिवर्सल ताइक्वांडो एकेडमी की टीम मेंबर संगीता, अश्विनी कुमार, जसवीन कौर, अक्षय कुमार, कामरान, अमित कुमार, रवि, यामिनी गुप्ता, रणदीप कौर, अर्जुन, सुशील कुमार, राकेश कुमार और महिमा स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखा रही हैं। ये सब सेक्टर-41 में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं, जिससे वह छेड़छाड़ से बच सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 11
मोबाइल
मोबाइल का इस्तेमाल: छात्राओं को डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बताया जाता है कि कैसे आप अपने मोबाइल से खुद को बचा सकती हैं। चलते समय यदि अचानक कोई छेड़छाड़ करे तो मोबाइल को हथियार बनाकर आप उसे हिट कर सकती हैं। साथ ही शोर मचाकर मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 11
self defence
दुपट्टे का सही इस्तेमाल: बस में छात्राओं से छेड़छाड़ ज्यादा होती है। कोई जब उन्हें छेड़े तो वह दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकती हैं। छेड़ने वाले के गले में डाल उसे नीचे गिराकर खुद को बचा सकती है।
किक, कोहनी का इस्तेमाल: लड़कियां जब चाहे पंच, कोहनी के अलावा किक का भी इस्तेमाल कर सामने वाले को धूल चटा सकती है। सामने से यदि कोई छेड़खानी का प्रयास करता है तो उसे जोरदार किक के जरिए चोट पहुंचा सकती है।
8 of 11
सेल्फ डेफेंस
- फोटो : अमर उजाला
लड़कियां खुद का कमजोर न समझें: सोनिया ने बताया कि पिछले कुछ दिन से कई अभिभावक अपनी बेटियों को सेल्फ डिफेंस सिखाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। सोनिया ने कहा लड़कियां कभी भी खुद को कमजोर न समझे। हिम्मत और हौसले से हर हालात का सामना करे।
9 of 11
सेल्फ डेफेंस
परफ्यूम या स्प्रे साथ रखेः लड़कियां जब भी घर से बाहर निकले तो अपने पर्स मैं परफ्यूम हिट या कोई स्प्रे जरूर रखे। यह बचाव के लिए सबसे उपयोगी चीज हैं। स्प्रे हमेशा आंखों मैं और मुंह में करें।
10 of 11
सेल्फ डेफेंस
पेन काम आएगाः सुनकर आपको अचम्भा होगा कि पेन से सेफ्टी। जी हां, पेन न केवल लिखने के लिए है, बल्कि आपके बचाव के लिए काम भी आता है। पेन से गले, हाथ और जांघ में हमला कर सकते हैं।
माथे या कान पर पंचः अगर आपके साथ कोई ज्यादा ही बदतमीजी करे तो उसे एक लॉक पंच मार दें। माथे के किनारे और कान के ऊपर वाले हिस्से की नस बहुत ही कमजोर होती हैं। वह पर चोट मारने से इंसान 2 मिनट में बेहोश हो जाएगा।