फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पर उठ रहे सवालों का वर्णिका कुंडू ने दिया ऐसा जवाब, आप कहेंगे- शाबाश बेटी

Wed, 09 Aug 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
varnika kundu
हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में पीड़िता आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू ने खुद पर उठ रहे सवालों का इतनी निडरता से जवाब दिया, सुनकर आप भी कहेंगे शाबाश बेटी।
विज्ञापन

2 of 9
वर्णिका कुंडू की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
वर्णिका ने कहा कि मुझे बदनाम करने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन ये सिर्फ एक साजिश है। भले ही मेरी झूठी बदनामी कर दो, लेकिन मैं पीछे नहीं हटेगी। मुझे मालूम था, ऐसी कोशिश की जाएगी। पर मैं इससे कमजोर होने वाली नहीं हूं। मेरी जो तस्वीर सोशल मीडिया पर घूम रही है, वह काफी पुरानी है। उसमें जो दो लड़के हैं, वह विकास बराला नहीं है, बल्कि मेरे बेहद पुराने दोस्त हैं। मैं विकास बराला को न जानती हूं, न ही पहचानती हूं।
विज्ञापन

3 of 9
subhash brala son charged for molestation
वर्णिका ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसा करने वाले लोग सोच रहे हैं कि मैं चुप हो जाउंगी, डर जाउंगी। जब रात को अकेली थी तो डरी नहीं। अब घरवाले और लोग भी साथ हैं, तो मैं चुप क्यों रहूंगी। उस दिन मेरे साथ कुछ भी हो सकता था। मेरा अपहरण हो सकता था, मेरे साथ रेप हो सकता ​था। मेरी हत्या भी हो सकती थी, अगर ऐसा कुछ हो जाता तब भी लोग यही करते क्या।

4 of 9
subhash brala son charged for molestation
वर्णिका ने कहा कि मैं इतनी रात को घर से बाहर क्या कर रही थी? ये सवाल पूछने वाले लोग कौन होते। मेरे मां बाप को पता है कि मैं कहां थी। मैं कुछ भी करूं, कभी भी कहीं भी जाऊं। इसमें गलत क्या है और सवाल मुझसे ही क्यों पूछे जा रहे हैं। उन लड़कों से पूछने की तो हिम्मत नहीं कि उन्होंने शराब क्यों पी। लड़की का पीछा क्यों किया। वैसे भी आईएएस की बेटी हूं, फिर भी मेहनत करती हूं। गर्ल इन द कैफे में डीजे हूं और काम से ही लौट रही थी।
विज्ञापन

5 of 9
subhash brala son charged for molestation
वर्णिका ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पर शराब के ग्लास पर सवाल उठा रहा है। बता दूं कि शराब मैं नहीं पी रही थी और न ही मेरे हाथ में ग्लास था। जब सारा वाक्या हुआ, उसके बाद मैं पुलिस स्टेशन में रही। ​शिकायत लिखवाई, बयान दिए। पुलिस को तो नहीं लगा कि मैंने शराब पी रखी थी, तो ऐसा कहने वालों को कैसे लग गया। जबकि उनमें से कोई उस वक्त मेरे साथ नहीं था। शर्म आती है ऐसे लेागों की मानसिकता पर। 
विज्ञापन

6 of 9
subhash brala son charged for molestation
वर्णिका ने मामले में काफी तीखी प्रतिक्रिया दी और बिल्कुल बेबाकी से। उसने कहा कि केस में कौन सी धाराएं लगी या हटाई गईं, यह उनका विषय नहीं है। पुलिस व कानून से न्याय की पूरी उम्मीद है। पीड़िता ने बताया कि दो-तीन बार उनकी कार रोकने की कोशिश की गई। लेकिन ऐसे मनचलों को सबक सिखाना सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी है। यह लड़ाई महिलाओं की सुरक्षा की है, इसमें राजनेता क्या कहते हैं, यह मेरा विषय नहीं है। 
विज्ञापन

7 of 9
Vikas Barala Case
वहीं वर्णिका के पिता ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी राजनेता से नहीं है। बल्कि लड़ाई दो अपराधी युवकों के साथ है, जिन्होंने मेरी बेटी को परेशान किया। पिता ने कहा कि आरोपी लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको सब कुछ पता है। आरोपियों को सजा दिलवाना मेरी जिम्मेदारी है। मेरे के पास मामले को भुनाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता आए, लेकिन मैंने सभी से निवेदन किया है कि इस मामले में कोई राजनीति न की जाए। 

8 of 9
प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से भाजपा असहज
वर्णिका के आईएएस पिता ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को लेकर उन्होंने पहले ही संदेह जताया था। इस सिलसिले में आला अधिकारियों से हुई बातचीत में सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ न करने की बात सुनिश्चित करने को कहा गया है। अगर सीसीटीवी फुटेज ही गायब कर दी जाती है तो यह निराशाजनक है। सीसीटीवी फुटेज गायब होने से सुबूत खत्म हो जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस पर भरोसा है। मेरी बेटी आज सुरक्षित है, यह मेरे लिए बहुत बड़ा है।
विज्ञापन

9 of 9
Haryana CM on Vikas Barala Case
वर्णिका के पिता ने कहा कि उन्हें आशंका है कि उनका ट्रांसफर किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी कई बातें आ रही हैं। पहले भी 30 बार ट्रांसफर हो चुका है। लेकिन सरकार ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है ईमानदारी और निर्भय होकर निभाता रहा हूं। लेकिन ऐसे किसी भी दबाव से अलग हटकर मैं इस लड़ाई को आगे भी जारी रखूंगा। रही बात तो चाहे कुछ भी हो मैं हमेशा बेटी के साथ रहूंगा। मेरे लिए बेटी से बढ़कर कुछ नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें