फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी लाइफ जीता है चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस का आरोपी आशीष कुमार, जानिए कौन है?

Sun, 13 Aug 2017 09:19 AM IST
विनय गंगवानी/अमर उजाला, हांसी(हिसार)
विज्ञापन
1 of 7
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस का आरोपी आशीष कुमार
वरिष्ठ आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से चंडीगढ़ में छेड़छाड़ करने के मामले में दूसरा आरोपी आशीष कुमार कौन है और विकास बराला से उसका क्या नाता है?
विज्ञापन

2 of 7
Vikas Barala
आशीष हरियाणा में हिसार जिले के हांसी में बड़सी गांव का है और वह लग्जरी गाड़ियों का शौकीन है। कुछ महीने पहले भी उसके पास पोलो गाड़ी थी। एक सड़क हादसे के बाद उसने यह गाड़ी बेच दी।
विज्ञापन

3 of 7
Vikas Barala
आशीष के परिजनों के अनुसार कभी आशीष के पास 14 से 15 एकड़ जमीन थी। इसमें से उसने कई एकड़ जमीन बेच दी। फिलहाल उसके पास केवल चार एकड़ जमीन बची है। आशीष कुरुक्षेत्र में अपने दोस्त विकास बराला के साथ रहता था। इसके बाद वह चंडीगढ़ में विकास के साथ घूमने के लिए गया था। जहां वह सेक्टर-7 में रहता था।

4 of 7
Vikas Barala
मां है बीमार, पिता की हो चुकी मौत
आशीष के पिता सुरेंद्र ओला की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। आशीष के परिजनों ने बताया कि पिछली कई पीढ़ियों से वह खेतीबाड़ी कर रहे हैं। वर्तमान में भी वह खेतीबाड़ी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Vikas Barala
घर में थी शादी की तैयारी
आशीष के ताऊ धर्मबीर और उसके लड़के मनमोहन ने बताया कि आशीष ने गांव में स्कूली स्तर पर पढ़ाई पूरी करने के बाद हिसार में जाट कॉलेज से एलएलबी की। अब वह उसकी शादी करने की तैयारी में थे। परिजनों के अनुसार आशीष शुरुआत से ही पढ़ाई के क्षेत्र में आगे रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Vikas Barala's Friend Ashish Arrested
दादा से न्याय मांगने आते थे लोग
आशीष के परिजनों ने बताया कि आज तक उनके परिवार की किसी भी पीढ़ी में कभी कोर्ट-कचहरी से पाला तक नहीं पड़ा। यह पहली बार है। आशीष के दादा चौधरी कांशीराम ओला अपने समय में गांव के जाने-माने व्यक्ति थे। गांव में उनके घर के समक्ष चौक में लोगों के साथ इंसाफ किया जाता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vikas Barala
अब हमें शर्म आ रही है
परिजनों ने कहा कि अब उन्हें शर्म आ रही है जब उनके स्वयं के परिवार का मामला चंडीगढ़ पुलिस में चल रहा है। बातचीत के दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार, अनिल नंबरदार और बलवान सिंह ने बताया कि पूरे गांव को आज तक आशीष से शिकायत नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें