फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः पुलिस ने यूं लिखी विकास बराला को गिरफ्तार करने की स्क्रिप्ट

Fri, 11 Aug 2017 10:23 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Vikas Barala Arrested
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में किरकिरी होने के बाद पुलिस ने विकास बराला को गिरफ्तार करने की स्क्रिप्ट लिखी, ताकि खुद का दामन साफ किया जाए। जानिए कैसे की गई प्लानिंग।
विज्ञापन

2 of 10
Vikas Barala Arrested
मंगलवार देर रात ही चंडीगढ़ पुलिस ने तय कर लिया था कि विकास को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और उसके खिलाफ अपहरण करने की कोशिश की धारा जोड़कर गिरफ्तार किया जाएगा। दरअसल मंगलवार दोपहर को चंडीगढ़ प्रशासन ने गृह मंत्रालय को इस मामले की पूरी रिपोर्ट दे दी थी। उसके बाद गृह मंत्रालय से इशारा मिलते ही इस मामले में नई धारा जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 10
Vikas Barala Arrested
चंडीगढ़ पुलिस बुधवार सुबह सात बजे सेक्टर सात स्थित हाउस नंबर 74 में रहने वाले हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के घर पहुंची। पुलिस ने विकास को जांच में शामिल होने के लिए बराला को नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से मना कर दिया। उसके बाद पुलिस ने बराला के घर के बाहर नोटिस लगा दिया। नोटिस के मुताबिक 11 बजे विकास को सेक्टर 26 थाने में बुलाया गया।

4 of 10
Vikas Barala Arrested
इस बात की सूचना मिलते ही बराला के घर के बाहर मीडियाकर्मियों का जमाड़वा लग गया। दूसरी तरफ सेक्टर 26 थाने के बाहर भी मीडियाकर्मियों व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। लगातार दबाव झेल रहे चंडीगढ़ पुलिस ने सुबह दस बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। पुलिस के डीजीपी तेजिंदर लूथरा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपियों को नोटिस भेजकर 11 बजे जांच व पूछताछ के लिए सेक्टर-26 थाने में बुलाया गया।
विज्ञापन

5 of 10
Vikas Barala Arrested
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं। पूछताछ में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। केवल सात मिनट की प्रेस कांफ्रेंस ने उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वहीं जैसे ही नोटिस की सूचना मिली विपक्षी दल एक्टिव हो गए। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर 26 थाने पहुंच गए और नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

6 of 10
Vikas Barala Arrested
इस दौरान सेक्टर 26 थाने में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुला लिया गया। थाने के अंदर मीडिया कर्मियों व किसी के भी आने पर रोक लगा दी गई। भीड़ जमा होने की सूचना मिलने पर डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार व थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर पुलिस टीम के साथ सेक्टर-26 थाना परिसर में पहुंचे। डीजीपी तेजिंदर लूथरा ने दोपहर 12 बजे दूसरी प्रेस वार्ता हेडक्वॉर्टर में बुलाई। डीजीपी ने जानकारी दी कि आरोपी अब तक पेश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Vikas Barala's Friend Ashish Arrested
डीजीपी से पूछा गया कि जब पहली बार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने यूरीन व ब्लड सैंपल देने से मना कर दिया था। इस पर डीजीपी ने बताया कि नियम के मुताबिक आरोपी के पास इस बात का अधिकार है कि वह सैंपल दे या नहीं। लेकिन यदि देने से मना करते हैं तो यह बात आरोपियों के खिलाफ जाता है और उनके खिलाफ सुबूत भी बनता है। इस केस में भी पुलिस ने इसे सुबूत के तौर पर माना है और चालान के वक्त इसे शामिल किया जाएगा।

8 of 10
Vikas Barala Arrested
गिरफ्तारी की अंदेशा होने पर दो बजे सीएम के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव ने अपने घर पर एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। कुछ ही देर में सुभाष बराला भी पहुंच गए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सिर्फ उन्होंने एक सवाल का जवाब दिया। इसी दौरान उनके मोबाइल पर विकास बराला का फोन आ गया। करीब 15 सेकेंड बात की और प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चलते बने। मीडियाकर्मियों ने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके।

9 of 10
विकास बराला - फोटो : social media
दो बजकर 20 मिनट पर सूचना मिल गई थी कि विकास बराला पहुंचने वाला है। इस बीच बारिश भी शुरू हो गई। तेज बारिश के बीच पुलिस और मीडिया कर्मी जुटे रहे। करीब ढाई बजे दोनों आरोपी लग्जरी गाड़ी में सेक्टर 26 थाने पहुंचे। करीब एक घंटे बाद ही खबर आ गई कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण की कोशिश के आरोप में आईपीसी की धारा 365 और 511 जोड़ दी गई है। करीब चार बजकर 20 मिनट पर पुष्टि कर दी गई कि आरोपियों के खिलाफ धारा जोड़ दी गई है।
विज्ञापन

10 of 10
Vikas Barala
शाम 5.15 पर डीजीपी ने हेडक्वॉर्टर में दिन की तीसरी प्रेस वार्ता बुलाई इस दौरान उन्होंने पुष्टि की कि आरोपियों के खिलाफ जांच व पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। पूछताछ में आरोपियों के जवाब के आधार पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 365 और 511 (अपहरण की कोशिश) लगा दी गई है। करीब छह बजे दोनों आरोपियों को लेकर जीएमएसएच-16 में मेडिकल के लिए लेकर गई। करीब डेढ़ घंटे बाद मेडिकल कराने के बाद आरोपी को सेक्टर 26 थाने ले आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें