खतरनाक सांपों को पकड़ने की कला में माहिर 3 स्नेक फाइटर्स से मिलिए, ये जहरीले सांपों को बड़ी ही आसानी से पकड़ लेते हैं। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 6
snake fighters saleem
सांपों को पकड़ने में माहिर सलीम चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में जाना-पहचाना चेहरा है। वे खतरनाक और जहरीले सांपों को बड़ी ही आसानी से पकड़ लेते हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में एक सांप को पकड़ने के लिए वे 1200 रुपये लेते हैं, जबकि पंचकूला और मोहाली में 1500 रुपये।
विज्ञापन
3 of 6
snake fighters saleem
यदि सलीम के पहुंचने पर सांप नहीं मिलता है तो भी वे अपना पूरा मेहनताना वसूलते हैं। साथ ही घर के मालिक को लिखित रूप में करार करते हैं कि पूरे सीजन यदि उनके घर में सांप निकलता है तो वे उसे मुफ्त में पकड़ेंगे।
4 of 6
snake fighters saleem
सलीम ने बताया कि यदि कोई गरीब उन्हें फोन कर बुलाता है तो वे उसमें रियायत भी करते हैं। यदि कोई व्यक्ति सलीम को बुलाना चाहता है तो उनके मोबाइल नंबर 9878687500 पर कॉल कर सकते हैं। सलीम के पास रोजाना तीन से चार लोगों की कॉल आती है।
विज्ञापन
5 of 6
snake fighters ashraf
वन विभाग की ओर से अशरफ और मेहंदी को सांप पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास सांपों को पकड़ने के लिए स्पेशल किट भी है। जब पुलिस या वन विभाग की ओर से कॉल आती है तो अशरफ या मेहंदी को ही भेजा जाता है। ये प्रशासन की ओर से बंदर पकड़ने का भी काम करते हैं।
दोनों भाई पिछले तीन से चार चार साल से चंडीगढ़ में सांप पकड़ने का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि रोजाना उनके पास चार से पांच काल आ रही हैं। अब वे पूरी तरह से एक्सपर्ट हो चुके हैं। वे सांप पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं। दोनों ही भाई वन विभाग में ठेके के तहत काम करते हैं।