फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चंडीगढ़ बस हादसे की कलेजा कंपाने वाली तस्वीरें

Tue, 16 Sep 2014 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 9
चंडीगढ़ में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे के कारण पूरा चंडीगढ़ और शिमला रोड जाम हो गया। देखिए, हादसे की लाइव तस्वीरें...

चंडीगढ़ बस हादसे की कलेजा कंपाने वाली तस्वीरें

2 of 9
कलाग्राम के पास हुए हादसे के कारण शिमला रोड पर लंबा जाम लग गया। हादसा, करीब 10 बजे हुआ, जब सीटीयू की बस ने साइकल चालक को कुचल दिया।

चंडीगढ़ बस हादसे की कलेजा कंपाने वाली तस्वीरें

3 of 9
हादसे में मौके पर ही साइकल चालक की मौत हो गई, साथ ही दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है।

चंडीगढ़ बस हादसे की कलेजा कंपाने वाली तस्वीरें

4 of 9
घायल महिलाओं को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। सीटीयू बस चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जांच शुरू हो गई है।

चंडीगढ़ बस हादसे की कलेजा कंपाने वाली तस्वीरें

5 of 9
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनीमाजरा की तरफ से आ रही सीटीयू बस ने कलाग्राम के पास साइकिल चालक को कुचला। साइकिल चालक की पहचान अक्षय कुमार (25) निवासी बुढनपुर के रूप में हुई है, जोकि सेक्टर 19 के एससीओ 31 में बर्तन की दुकान में सेल्समैन था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ बस हादसे की कलेजा कंपाने वाली तस्वीरें

6 of 9
हादसे की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत मौके पर पहुंचे और लंबे जाम को हटाने में जुट गए। हादसे के कारण चंडीगढ़ में मध्यमार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया।

चंडीगढ़ बस हादसे की कलेजा कंपाने वाली तस्वीरें

7 of 9
इसी दौरान एक रोंग साइट से आ रही स्कूटर सवार महिला और एक अन्य महिला भी हादसे का शिकार होकर घायल हो गईं। दोनों पीजीआई में दाखिल हैं।

चंडीगढ़ बस हादसे की कलेजा कंपाने वाली तस्वीरें

8 of 9
हादसे की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत मौके पर पहुंचे और लंबे जाम को हटाने में जुट गए। हादसे के कारण चंडीगढ़ में मध्यमार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ बस हादसे की कलेजा कंपाने वाली तस्वीरें

9 of 9
सुबह आफिस खुलने का टाइम होने के कारण उस समय सड़क पर ट्रैफिक भी अधिक था। यह भी एक वजह थी, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
Next
AU ऐप में पढ़ें