फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक पर पड़ी कोरोना की छाया, रविवार को आया 'रोज डे', बिके मात्र 20 फीसदी गुलाब 

Mon, 08 Feb 2021 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ से रोज डे पर फीकी रही सेल। - फोटो : अमर उजाला
हर साल फरवरी में वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत सात फरवरी को रोज डे से होती है। इस दिन लोग लाल रंग का गुलाब देकर अपने चाहने वालों के प्रति प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि चंडीगढ़ में इस बार रोज डे पर रौनक कम रही। 
 
विज्ञापन

2 of 5
चंडीगढ़ में सेक्टर 35 स्थित दुकान पर रखे गुलाब। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में गुलाब का कारोबार करने वाले के लिए रोज डे फ्लॉप रहा। पिछले साल की तुलना में इस बार सिर्फ 20 प्रतिशत गुलाब ही बिके। जानकारों का कहना है कि इस बार कोरोना का असर तो रहा हैं, वहीं रोज डे रविवार को आ गया। ऐसे में स्कूल और कॉलेज बंद पड़े हैं। रोज डे पर गुलाब खरीदने वाले अधिकतर युवा ही होते हैं। स्कूल और कॉलेज बंद होना भी कम गुलाब बिकने के पीछे की वजह रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रोज डे - फोटो : अमर उजाला
तैयारी पूरी थी.. लेकिन नहीं बिके गुलाब 
सेक्टर- 35 स्थित खूबसूरत-35 के नाम से फूलों की दुकान चलाने वाले अरुण भाटिया ने बताया कि इस बार रोज डे पर 10 प्रतिशत की गुलाब बिके। वहीं पिछले साल दुकान पर पूरा रखा गुलाब खत्म हो गया था। अपनी तरफ से इस साल पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन गुलाब नहीं बिके।
 

4 of 5
रोज डे - फोटो : अमर उजाला
स्कूल कॉलेज बंद होने से फर्क पड़ा
ड्यू ड्रॉप नाम से फूलों की दुकान चलाने वाले रमन शर्मा ने बताया कि इस साल 20 प्रतिशत के करीब ही गुलाब बिके। वहीं रविवार को छुट्टी का दिन और ऊपर से स्कूल और कॉलेज बंद होने का फर्क भी इस बार रोज डे पर पड़ा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंडीगढ़ में दुकानों पर सजे गुलाब। - फोटो : अमर उजाला
बंगलुरु और पुणे से मंगवाया था गुलाब
सेक्टर 34 की मेन मार्केट में खूबसूरत 34 नाम से फूलों की दुकान के मालिक अनिल का कहना है कि इस बार रोज डे पर गुलाबों की सेल फीकी रही। रोज डे को देखते हुए खासतौर पर बंगलुरु और पुणे से गुलाब मंगवाए थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक गुलाब नहीं बिके। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें