फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में खून-खराबा: 'मम्मी, पार्क में विनय ने मार दिया', सगाई से खफा युवक ने युवती का काट दिया गला

Mon, 23 Feb 2026 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में सगाई से खफा युवक ने पार्क में युवती का गला रेत दिया। चाकू लगने के बाद युवती ने मां को फोन किया और कहा कि मम्मी, सेक्टर-36 पार्क में विनय ने चाकू मार दिया है। 
विज्ञापन
1 of 6
chandigarh murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के एमसीएम कॉलेज के पास फ्रेगरेंस गार्डन के सामने पार्क में रविवार देर रात 23 वर्षीय युवती की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती ने गले पर वार होने के बाद खुद मां को फोन कर हमलावर का नाम बताया लेकिन कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। 

पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और हाल ही में युवती की हुई सगाई से उपजे विवाद को हत्या की मुख्य वजह मान रही है। घटना रात करीब 9 बजे की है।
सेक्टर-35सी की रहने वाली सुहानी रात करीब आठ बजे घर से चॉकलेट लेने की बात कहकर एक्टिवा पर निकली थी। 
विज्ञापन

2 of 6
चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के पार्क में युवती की हत्या के बाद जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काफी देर तक वापस न लौटने पर मां ने उसे फोन किया। तीन कॉल का जवाब नहीं मिला। चौथी बार फोन उठाते हुए सुहानी ने घबराई आवाज में कहा... मम्मी, सेक्टर-36 के पार्क में विनय ने चाकू मार दिया। इसके बाद फोन कट गया। परिजन तत्काल पार्क में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के पार्क में युवती की हत्या के बाद जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीसीआर टीम सुहानी को सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गले पर एक ही गहरा वार किया गया था। हालांकि, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हुआ है। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

4 of 6
सुहानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सगाई के बाद बढ़ी रंजिश
मृतका के पिता महेश के मुताबिक सुहानी पहले बुड़ैल के रहने वाले विनय के संपर्क में थी जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और डिलीवरी बॉय का काम करता है। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे लेकिन बाद में दूरी बढ़ गई। कुछ माह पहले परिवार ने सुहानी की सगाई राहुल नामक युवक से कर दी थी। परिजनों का आरोप है कि विनय इस सगाई से नाराज था और सुहानी का पीछा नहीं छोड़ रहा था। आशंका है कि उसने मिलने के बहाने पार्क में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

5 of 6
चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के पार्क में युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
9:19 बजे कंट्रोल रूम को सूचना
रात 9:19 बजे सेक्टर-28 के एक शिक्षक ने कंट्रोल रूम 100 और डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने तक युवती बेसुध पड़ी थी। पुलिस को घटनास्थल से सुहानी का मोबाइल, कड़ा और एक्टिवा की चाबी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुहानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पार्क में खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस पास लगे 360 डिग्री कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी साउथ-वेस्ट धीरज कुमार, सीएफएसएल और फॉरेंसिक टीम ने करीब दो घंटे तक जांच की। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें