10 से 12 सीढ़ियां बिना सहारे उतर जाती है जाह्नवी
जाह्नवी आज स्केटिंग करते हुए तेजी से 10 से 12 सीढ़ियां बिना सहारे के उतर जाती है। इस दौरान वह कई बार गिरी, चोट लगी पर उसने हिम्मत नहीं हारी और फिर से अगले दिन अभ्यास में जुट गई। जाह्नवी स्केटिंग पहनकर हिंदी और पंजाबी गीतों पर डांस करने में भी महारत हासिल कर चुकी है।
अभ्यास के लिए स्केटिंग रिंक जाने की जरूरत नहीं
जाह्नवी के पिता ने बताया कि बेटी को अभ्यास के लिए स्केटिंग रिंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। वह घर की सीढ़ियों, पार्क, शोरूमों के रैंप और वहां बनी सीढ़ियों पर अभ्यास करती है। वह रोजाना सुबह और शाम 4-5 घंटे अभ्यास करती है।