चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह पैरी के मर्डर के बाद गोल्डी बराड़ की धमकी भरी क्लिप सामने आई है। गोल्डी ने कहा कि लॉरेंस ने पैरी की हत्या करवाई है।
खुद फोन करके पैरी को सेक्टर-26 बुलाया था।
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में इंद्रप्रीत सिंह पैरी की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में बराड़ ने पैरी की हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप पर लगाया है। उसने दावा किया कि पैरी को दोस्ती का हवाला देकर सेक्टर 26 बुलाया गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
वायरल ऑडियो में गोल्डी बराड़ खुद को परिचित कराते हुए कहता है कि इंद्रप्रीत पैरी हमारा भाई था। उसकी हत्या लॉरेंस ने करवाई है। पहले शादी की बधाई दी और फिर फोन कर सेक्टर 26 बुलाया। कहा कि वहां एक दोस्त मिलेगा, उसी के फोन से बात करनी है लेकिन जैसे ही पैरी वहां पहुंचा, उसे मार दिया गया।
विज्ञापन
2 of 8
इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ ने दावा किया कि लॉरेंस और पैरी के परिवार के बीच काफी नजदीकी थी। उसने कहा कि पैरी के माता-पिता ने लॉरेंस को कई मुश्किल वक्त में बेटे की तरह संभाला लेकिन बदले में उसी परिवार के बेटे को मौत के घाट उतार दिया गया। उसके मुताबिक पैरी की मां उसे बेटों जैसा समझकर रोटियां भेजती थी लेकिन उसी मां के बेटे को लॉरेंस ने मार दिया।
विज्ञापन
3 of 8
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई।
- फोटो : फाइल
लॉरेंस की उत्लटी गिनती शुरू: गोल्डी
ऑडियो में लॉरेंस को धमकाते हुए बराड़ कहता है कि अब वह उलटी गिनती शुरू कर दे। उसने कहा कि वह किसी बेगुनाह को नहीं मारेगा बल्कि कसूरवार को ही निशाना बनाएगा। उसने अपने ग्रुप और लॉरेंस ग्रुप के बीच विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि सिप्पा को उन्होंने कारणों से मारा, क्योंकि वह पुलिस का मुखबिर था, पैसे खाता रा और ठगी करता था।
4 of 8
goldy brar
- फोटो : फाइल
बराड़ के ने कहा कि सिप्पा की हत्या जिस दिन हुई, उसी दिन पैरी की शादी थी और पैरी को इस बारे में कुछ पता ही नहीं था। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के वायरल ऑडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है।
चंडीगढ़ में इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में सोमवार शाम अचानक खौफनाक घटनास्थल बन गया, जब लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम लगभग 6.15 बजे हुई। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसूली करता था।
विज्ञापन
6 of 8
काला घोड़ा क्लब से निकलता पैरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैरी अपनी कीया कार में जा रहा था, तभी अचानक एक दूसरी कार ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक पैरी कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी को छाती और कंधे पर पांच गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
7 of 8
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
घायल पैरी ने देर शाम पीजीआई में दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए।
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी। वहीं, शूटर वारदात में इस्तेमाल कार को पंचकूला में छोड़कर भाग गए हैं।