फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि से किरण खेर ने नहीं खर्च किया एक भी रुपया

Thu, 16 Apr 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर की सत्ता का 'काला' सच जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खुलासा आरटीआई में हुआ। रिपोर्टः राजेश ढल्ल
 
विज्ञापन

सांसद निधि से किरण खेर ने नहीं खर्च किया एक भी रुपया

2 of 7
फिल्म स्टार किरण खेर को शहर का सांसद बने हुए 11 माह होने वाले हैं लेकिन उन्होंने अब तक चंडीगढ़ के विकास के लिए अपने फंड से एक रुपया भी खर्च नहीं किया है। यहां तक शहर के किसी सेक्टर के लिए विकास का प्रस्ताव बनाने के लिए भी उनकी ओर से कोई सिफारिश नहीं की गई।
विज्ञापन

सांसद निधि से किरण खेर ने नहीं खर्च किया एक भी रुपया

3 of 7
यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत डीसी कार्यालय से मांगी गई जानकारी में हुआ। मालूम हो कि हर सांसद को साल में 5 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार की ओर से मिलती है।

सांसद निधि से किरण खेर ने नहीं खर्च किया एक भी रुपया

4 of 7
सांसद किरण खेर ने गांव सारंगपुर को गोद लिया है। आरटीआई के मुताबिक इसमें जो काम होने हैं, उनके लिए भी अभी तक कोई राशि एमपी लैड फंड से रिलीज नहीं हुई है। हालांकि सारंगपुर में जो काम होने हैं, उसकी सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

सांसद निधि से किरण खेर ने नहीं खर्च किया एक भी रुपया

5 of 7
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि सांसद किरण खेर दावा करती है कि वह शहर की लड़की है। लेकिन हकीकत यह है कि वह शहर के बारे में जानती ही नहीं है।
विज्ञापन

सांसद निधि से किरण खेर ने नहीं खर्च किया एक भी रुपया

6 of 7
किरण खेर का कहना है कि पूर्व सांसद पवन बंसल को अपने कार्यकाल के दौरान पूरा एमपी लैड फंड खर्च करने के लिए दो बार अवार्ड भी मिल चुका है। बंसल ने तो कई काम अपने कार्यकाल में प्रशासन को करने के लिए कहे थे लेकिन फंड खत्म होने के कारण वे काम नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद निधि से किरण खेर ने नहीं खर्च किया एक भी रुपया

7 of 7
नगर निगम में इस समय 26 निर्वाचित पार्षद हैं। हर पार्षद को साल में 40 लाख का फंड मिलता है। अभी तक 10 पार्षद ऐसे हैं जिन्होंने साढ़े तीन महीने में ही अपने फंड के 40 लाख खर्च कर दिए हैं। मेयर को भी हर साल दो करोड़ का फंड मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें