देहरादून की युवती से गैंगरेप करने वाले एक 'दरिंदे' ने पुलिस हिरासत में जान देने की कोशिश की। यह देखकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
2 of 7
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
हुआ यूं कि देहरादून की 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप में शामिल जिस ऑटो ड्राइवर को सबसे पहले दबोचा गया था, सोमवार सुबह उसने जेल में ही सुसाइड करने की कोशिश की। वो तो समय रहते उसे बचा लिया गया, वरना शिमला गुड़िया रेप केस जैसा मामला हो जाता। फिलहाल आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
चंडीगढ़ गैंगरेप
- फोटो : self
दूसरी ओर, मामले में यूपी के सुलतानपुर अमेठी और फैजाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपियों किस्मत अली उर्फ पोपू और मोहम्मद गरीब को रविवार को चंडीगढ़ लाने के बाद बुड़ैल जेल में बंद करा दिया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को पहले पीड़िता को दिखाया गया, उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
4 of 7
Chandigarh Gangrape Case
इसके अलावा गरीब और पोपू की टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) यानी शिनाख्त परेड मजिस्ट्रेट के सामने कराई जाएगी। हालांकि शुक्रवार को गिरफ्तार हुए ऑटो चालक इरफान की तो मजिस्ट्रेट के सामने शिनाख्त करा दी गई थी और पीड़िता ने उसे पहचान भी लिया था। उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को लेकर रविवार शाम को शहर पहुंची।
विज्ञापन
5 of 7
Chandigarh Gangrape Case
इस दौरान पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में अनाधिकारिक तौर पर आरोपियों की शिनाख्त पीड़िता से करवाई। पीड़िता द्वारा उनकी पहचान करने के बाद दोनों को बुड़ैल जेल भेज दिया गया। सबसे पहले पकड़े गए आरोपी इरफान को रिमांड पर लेने के लिए तो पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। वहीं अब दो अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस तीनों को एक साथ रिमांड पर लेना चाहेगी।
विज्ञापन
6 of 7
Chandigarh Gangrape Case
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब चंडीगढ़ पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर यूपी से चंडीगढ़ के लिए निकली तो रास्ते में उनसे पूछताछ भी हुई। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक गरीब और पोपू भी इरफान की तरह शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अगले ही दिन उत्तर प्रदेश में अपने-अपने ठिकाने पर भाग गए थे।
आरोपी ने बताया कि वे इरफान को अपना पता बताकर गए थे ताकि जरूरत पड़ने पर वह भी उनके पास आ सके। पुलिस के मुताबिक पोपू और गरीब करीब पांच साल पहले जीरकपुर में आए थे और मजदूरी करते थे। दोनों फिलहाल जीरकपुर के पभात नगर में झुग्गियों में रह रहे हैं।