फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

Fri, 18 Dec 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
चंडीगढ़ की 'दबंग' मेयर का कार्यकाल भले ही पूरा होने वाला है, लेकिन उनके बारे में अभी भी कई बातें ऐसी हैं, जो लोगों को चौंका सकती हैं। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

2 of 10
बता दें कि पूनम शर्मा अपनी दबंगई को लेकर मशहूर हैं। इससे पहले वे चंडीगढ़ की सड़कों पर बुलेट दौड़ाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इसके अलावा मलोया गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर सफाई अभियान शुरु कराया। वे खुद ट्रैक्टर चलाकर गांव तक पहुंची और सफाई अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

3 of 10
पूनम शर्मा बताती हैं कि अगर उनके घर में माली नहीं आए, तो वह खुद गार्डन में कस्सी चलाने और घर की सफाई करने में कभी संकोच नहीं करती हैं। मेयर आज के दौर की आत्मविश्वास से भरी युवती की तरह निसंकोच बुलेट, ट्रैक्टर, ओपन जीप और गाड़ी खुद ड्राइव कर सकती हैं।

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

4 of 10
अभी कुछ समय पहले उन्होंने एक जुआघर में छापा मार कर जुआ खिलाने वाले लोंगो को पकड़ा था। उनकी जमकर पिटाई की थी। चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद को जंडपुरा के पास हुए हादसे से खुद उठाकर पीजीआई में समय पर भरती करवाकर मेयर ने कर्मचारियों की भी खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

5 of 10
वैसे मेयर पूनम शर्मा की दबंगई आज से 12 साल पहले ही नजर आ गई थी जब उन्होंने प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी से धनास के बीच जंगल के रास्ते पर नई सड़क बनवाई थीं। प्रशासन इस पर राजी नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने दम पर ये सड़क बनवा दी।
विज्ञापन

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

6 of 10
पेशे से वकील पूनम शर्मा एक बेहतरीन राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ कुशल गृहणी भी हैं। वे घर में परिवार के अन्य सदस्यों के लिए नॉनवेज की भी ढेरों डिश वह मिनटों में तैयार कर देती हैं। वे आम महिलाओं की दिक्कतों को बेहतर तरीके से समझती हैं।
विज्ञापन

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

7 of 10
पूनम शर्मा ने बताया कि एक बार बीच रास्ते में एक्सीडेंट में कई युवक घायल हो गए थे। राहगीर गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उनको बचाने का प्रयास नहीं किया। उस समय पूनम शर्मा ने घायल युवकों को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। मुसीबत में फंसे किसी इंसान की मदद जरूर करनी चाहिए।

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

8 of 10
अपने मेयर के कार्यकाल के दौरान मेयर ने कुछ काम ऐसे किए जो कई सालों से लटके हुए थे। नाइलिट की इमारत में शहीद हुए कर्मचारियों को 20-20 लाख का मुआवजा दिलवाया और भविष्य के लिए भी दमकल कर्मचारियों की बीमा पालिसी को लागू करवाया।

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

9 of 10
फायरकर्मी की तर्ज पर सीवरमैन और बिजली कर्मचारियों के बीमा करवाने की मंजूरी प्रशासन से दिलवाई। साथ ही रैबीज से हुई मनीमाजरा की सादिया की मौत के बाद उसकी मां को 5 लाख का मुआवजा भी दिलवाया जबकि जब तक सादिया का पीजीआई में इलाज चला वह उसके साथ ही रहीं।
विज्ञापन

बुलेट दौड़ाती हैं-ट्रैक्टर भी, 'दबंग' मेयर की चौंकाने वाली बातें

10 of 10
औद्योगिक क्षेत्र के पास सीवरेज साफ करते समय हुई कर्मियों की मौत के बाद उनकी पत्नियों को भी दो दो लाख का मुआवजा दिलवाया जो कि पहले नहीं दिया जाता था। इसके साथ ही उन माताओं को बेबी किट देकर सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू की। तीन हजार बच्चों को रोजगार की ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें