जालंधर में 3 ऐसी महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं, जोकि दुकानों के बाहर सरेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दे डालती थीं। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, 3 शातिर महिलाएं, जो सरेआम चोरी करते गिरफ्तार
2 of 5
पकड़ी गईं तीनों महिलाएं भोपाल की रहने वाली हैं। पुलिस ने इन तीनों को जालंधर के रैनक बाजार में सरेआम चोरी करते काबू किया। वहां मौजूद लोग इन शातिर महिलाओं की हरकतें देखकर हक्क-बक्के रह गए।
विज्ञापन
देखिए, 3 शातिर महिलाएं, जो सरेआम चोरी करते गिरफ्तार
3 of 5
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह दुकान में सेंडल खरीद रही थी तो उसके पीछे 3 महिलाएं खड़ी हो गईं। इतने में एक महिला ने उसके पर्स की जिप खोली और उसमें से करीब साढ़े13 हजार नकदी चोरी कर ली व दुकान से फरार हो गई, जबकि दोनों महिलाएं वहां खड़ी रहीं।
देखिए, 3 शातिर महिलाएं, जो सरेआम चोरी करते गिरफ्तार
4 of 5
शक होने पर महिला ने जब पर्स खुला और अंदर नकदी गायब देखी तो उसने शोर मचा दिया। लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को काबू कर लिया गया कुछ देर बाद ही तीसरी महिला को भी गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 11 हजार की नकदी बरामद कर ली गई।
देखिए, 3 शातिर महिलाएं, जो सरेआम चोरी करते गिरफ्तार
5 of 5
एसीपी सेंट्रल डीडी शर्मा ने बताया कि पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ बताया जा रहा कि यह गिरोह काफी समय से यहां सक्रिय है। तीनों महिलाएं भोपाल से आई थीं। उक्त महिलाएं ऐसे ही बाजारों में चोरियों की वारदातों को अंजाम देती थीं।