गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत पर चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में भी धूमधाम के साथ जश्न मनाया गया। तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Chandigarh BJP
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भाजपा के कार्यकर्तायों ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के साथ ढोल की थाप पर खूब नाच किया। मीडिया प्रभारी रविंदर पठानिया ने बताया कि जैसे ही दोनों राज्यों के चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने शुरू हुए वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय कमलम में इकट्ठा होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
Chandigarh BJP
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सभी कार्यकर्तायों ने एक दूसरे का लड्डू के साथ मुंह मीठा करवाया। उपस्थित पार्टी के कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल में तो वहां की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।
4 of 5
Chandigarh BJP
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी और गुजरात में वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के कार्यों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व को देखा परखा और कांग्रेस पार्टी के खोखले वादों को सिरे से खारिज किया।
इस मौके पर मेयर आशा जसवाल, पूर्व मेयर राज बाला मलिक सहित कई पार्षद मौजूद थे। पार्टी के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्षद, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए।