साउथ एशियाई खेलों में भारत को गोल्ड मेडल दिलवाने वाले बॉक्सर कौर सिंह इन दिनों जिंदगी से जूझ रहे हैं। कौर सिंह अभी मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज के लिए पैसों की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Boxer Kaur Singh
- फोटो : File Photo
हालांकि, पूर्व बॉक्सर कौर सिंह की मदद के लिए सेना के साथ-साथ फिल्म अभिनेता शाहरुख खान भी सामने आ गए हैं। आर्मी की ईसीएचएस (एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) विंग ने उनके इलाज का पूरा खर्च चुका दिया है। वहीं शाहरुख ने उन्हें पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
3 of 6
Boxer Kaur Singh
- फोटो : File Photo
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सूबेदार कौर सिंह सेना से रिटायर्ड है और वे बहुत बढ़िया बाक्सिंग खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने एशियन गोल्ड मेडल जीत का देश का नाम रोशन किया था। वे प्रख्यात बॉक्सर खिलाड़ी मोहम्मद अली से भी रिंग में बाक्सिंग लड़ चुके हैं।
4 of 6
Boxer Kaur Singh
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि कौर सिंह के हालातों की जानकारी मिलने के बाद सेना ने ईसीएचएस के माध्यम से उनके उस निजी अस्पताल का खर्च 5.27 लाख रुपये चुका दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि कौर सिंह सेना के पेंशनर भी है और सेना अपने सभी पूर्व सैनिकों का ध्यान भी रखती है। पूर्व बाक्सर कौर सिंह ने भी इसके लिए सेना का दिल से शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
5 of 6
Boxer Kaur Singh
वहीं फिल्म अभिनेता शाहरुख खान उन्हें जल्द ही पांच लाख का चेक भेजेंगे ताकि वे अपना इलाज सही ढंग से करवा सके। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भी कौर सिंह के इलाज करवाने की बात कही है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने भी इलाज के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
Kaur Singh and Boxing legend Muhammad Ali
- फोटो : File Photo
‘बॉक्सिंग की चोटों से मिली बीमारी’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौर सिंह बताते हैं कि डॉक्टरों का कहना है कि उनके बॉक्सिंग करियर के दौरान उन्हें जो चोटें लगी हैं। उन्हीं चोटों के चलते उन्हें दिल बीमारी हुई है। दुखी होकर वह कहते हैं कि जवानी के दिनों में चोटों का पता नहीं लगा, लेकिन बुढ़ापे में ये तकलीफ दे रही हैं। कौर कहते हैं, मुहम्मद अली से लड़ा, कई बड़े बॉक्सरों को हराया, लेकिन इस बीमारी से नहीं लड़ पा रहा हूं।