अगर आपका दिल मजबूत है तो ही इन तस्वीरों को देखें। आपका दिल दहला सकती हैं ये तस्वीरें। देखिए जरा। ये तस्वीरें एक हादसे की हैं जो हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार मर्सिडीज द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ। हादसा बड़ा दर्दनाक था। बाइक सवार उछलकर डिवाइडर पर जा गिरा। उसका हेलमेट टूट गया और उसके सिर में काफी चोटें आईं। घायल को लोगों ने तुरंत जीएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने मर्सिडीज सवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे का पूरा ब्यौरा पुलिस को दिया। घायल हल्लोमाजरा का रहने वाला था और ड्यूटी से लौट रहा था।