चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित स्टेट बैंक की शाखा में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक सांभर घुस गया। सांभर घुसने की खबर मिलते ही बैंक स्टाफ में हड़कंप मच गया, मुश्किल से सांभर को काबू किया गया। सांभर को पकड़ने के लिए बैंक स्टाफ के अलावा वन विभाग की टीमों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सांभर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गई। बड़ी मुश्किल से सांभर पकड़ में आया और उसे वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।