फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरब देश और मलेशिया जाने के लिए नियमों में किया गया बड़ा बदलाव, देखिए

Sat, 01 Jul 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कॉलेज के स्टूडेंट्स
अगर आप अरब देश और मलेशिया जाने की सोच रहे हैं तो केंद्र सरकार द्वारा जारी ये आवश्यक दिशा निर्देश जरूर पढ़ लें, वरना बहुत पछताएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
कॉलेज के स्टूडेंट्स
दरअसल, अरब देशों या मलेशिया में काम करने के लिए कानूनी तौर पर जाने के इच्छुक लोगों को सावधान रहना होगा। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक ऐसे लोग विशेष रूप से अपनी सुरक्षा व ऐसे देशों में मिलने वाले काम बारे पूरी जानकारी लेकर ध्यान के साथ ही जाए।
विज्ञापन

3 of 5
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
मिली जानकारी के मुताबिक भारत से 70 फीसदी लोग अरब देशों में या मलेशिया में जाकर काम करते हैं, जिनमें भवन निर्माण कर्मी, घरेलू नौकर, ड्राइवर, तकनीकी कर्मचारी या खेतों और म्युनिसिपैलटी में काम करने वाले इन लोगों को ब्लू कलर वर्कर कहा जाता है। इन कर्मचारियों में कुछ पूरी तरह से अपने काम में माहिर होतेहैं, जबकि कुछ केवल मजदूरी ही करते हैं।

 

4 of 5
exam
डीसी कुमार अमित ने कहा कि इन देशों में अब हालात पहले जैसे नहीं हैं। भारतीय हाई कमीशन को अब भारतीय कर्मचारियों को मजदूरी न देने, पासपोर्ट रोक लेने, स्थानीय पुलिस द्वारा झूठे मामलों में फंसा देने, बुरा व्यवहार होने, कंपनियों के बंद हो जाने और अधिक घंटे काम लेने की शिकायतें मिल रही हैं। जिस कारण केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परीक्षा केंद्र
साथ ही प्रशासन ने जिले में बिना लाइसेंस काम कर रहे ट्रेवल एजेंटों व कोचिंग इंस्टीट्यूट्स को सख्त चेतावनी दी है। उन्हें कहा गया है कि अगर वे पंजाब सरकार के गृह मामले और न्याय विभाग के पास रजिस्टर्ड नहीं हैं और बिना लाइसेंस काम कर रहे हैं तो सावधान रहें। साथ ही तुरंत लाइसेंस लें, नहीं तो पंजाब मानव तस्करी रोकथाम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें