फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सेलेब्रिटीज क्रिकेट में पंजाबी तड़का पहली बार

Sat, 14 Mar 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
ग्लैमर से भरपूर सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में पहली बार ‘पंजाबी तड़का’ लगेगा। इस लीग में अब तक पश्चिम और दक्षिण भारत से ही टीमें हिस्सा लेती रही हैं, लेकिन इस बार पंजाबी फिल्म, टेलीविजन से जुड़ी हस्तियां भी क्रिकेट के मैदान में दमखम दिखाएगी।
विज्ञापन

देखिए, सेलेब्रिटीज क्रिकेट में पंजाबी तड़का पहली बार

2 of 6
चंडीगढ़ में क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में 28 मार्च को खेले जा रहे मैच में एक्टर सोनू सूद की कप्तानी में ‘पंजाब दे शेर’ टीम मुंबई हीरोज से भिड़ेगी। शुक्रवार को चंडीगढ़ सेक्टर-17 के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में पंजाब और मुंबई टीम के कई सितारे एक साथ जुटे।
विज्ञापन

देखिए, सेलेब्रिटीज क्रिकेट में पंजाबी तड़का पहली बार

3 of 6
मुंबई टीम के कप्तान सुनील शेट्टी ने भी लीग में पंजाब की टीम को शामिल होने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब से यहां आया हूं, हर कोई पाजी-पाजी कहकर पुकार रहा है। दिल कर रहा है कि पंजाब की टीम से खेलूं। वहीं, सोहेल खान ने कहा कि पंजाब के लोग यूके, कनाडा जैसे देशों में बसे हुए हैं। उनकी बदौलत ही लीग प्रमोट हो सकेगी।

देखिए, सेलेब्रिटीज क्रिकेट में पंजाबी तड़का पहली बार

4 of 6
पंजाब के शेर टीम के ब्रांड एंबेसडर दलेर मेहंदी ने सीसीएल में पंजाब को शामिल करने को बैसाखी से पहले पंजाबियों को तोहफा करार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के शेर टीम के साथ होने वाला मुकाबला रोमांचक होगा और दर्शक भी इसका भरपूर लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन

देखिए, सेलेब्रिटीज क्रिकेट में पंजाबी तड़का पहली बार

5 of 6
सीसीएल को प्रमोट करने सिटी पहुंचे बॉलीवुड स्टार सोहेल खान ने कहा कि पंजाब हमेशा से ही जिंदा दिल इंसान की मिसाल देता आया है। देश को पंजाब ने कई एथलीट और खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन यहां के बारे में जब नशे की बात सुनता हूं तो दिल में दुख होता है। अब पंजाब के युवाओं को जागरूक करने की जिम्मेवारी पैरेंट्स को भी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, सेलेब्रिटीज क्रिकेट में पंजाबी तड़का पहली बार

6 of 6
अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में सीसीएल हर तरीके का सहयोग देन को तैयार है। युवाओं को जागरूक करने के लिए सीसीएल जरूरी कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे को दूर करने के लिए जहां स्पोर्ट्स जरूरी है, वहीं मूवी भी महत्वपूर्ण रोल अदा करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें